UPSC PYQPrelims 2016

Civil Services Examination · प्रश्न 21

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िये तथा उसके पश्चात् आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर परिच्छेद पर आधारित ही होना चाहिए। परिच्छेद: शक्ति, ऊष्मा और परिवहन के ईंधन के रूप में जैवमात्रा (बायोमास) की न्यूनीकरण समर्थता सभी नवीकरणीय स्रोतों से अधिक है। यह कृषि और वन अवशिष्टों, साथ ही ऊर्जा-फसलों से प्राप्त होती है। जैवमात्रा अवशिष्टों का उपयोग करने में सबसे बड़ी चुनौती शक्ति-संयंत्रों में उचित लागत पर की जानेवाली उनकी विश्वसनीय दीर्घावधि पूर्ति ही है; मुख्य समस्याएं सुप्रचालनिक (लॉजिस्टिकल) अवरोध और ईंधन-संग्रहण की लागत हैं। यदि ऊर्जा-फसलों का उचित रीति से प्रबंधन न हो तो, वे अन्न उत्पादन के साथ प्रतिस्पर्धा करती हैं और अन्न की कीमतों पर उनका अवांछित असर पड़ सकता है। जैवमात्रा का उत्पादन परिवर्तनशील जलवायु के भौतिक प्रभावों के प्रति भी संवेदनशील होता है। जब तक नव-प्रौद्योगिकियाँ उत्पादकता को सारभूत रूप में न बढ़ाएं, तब तक धारणीय जैवमात्रा पूर्ति की सीमाओं को देखते हुए, जैवमात्रा की भावी भूमिका का संभवतः वास्तविकता से अधिक अनुमान लगाया गया है। जलवायु-ऊर्जा प्रतिरूप यह प्रकल्पित करते हैं कि 2050 में बायोमास का उपयोग लगभग चारगुना बढ़ कर 150 – 200 एक्साजूल हो सकता है जो कि विश्व की प्राथमिक ऊर्जा का लगभग एक-चौथाई है। परन्तु खाद्य एवं वन्य संसाधनों का कोई विनाश किए बिना, 2050 तक प्रतिवर्ष बायोमास संसाधनों की अधिकतम धारणीय तकनीकी क्षमता (अवशिष्ट और ऊर्जा फसल दोनों) 80 – 170 एक्साजूल के परिसर में होगी और इसका सिर्फ एक अंश वास्तविक और आर्थिक रूप से साध्य होगा। इसके अतिरिक्त, कुछ जलवायु प्रतिरूप ऋणात्मक उत्सर्जन प्राप्त करने और शताब्दी के पूर्वार्ध में कुछ मोहलत जुटाने के लिए बायोमास आधारित कार्बन प्रग्रहण एवं संचयन पर, जो कि एक अप्रमाणित प्रौद्योगिकी है, आश्रित हैं। कुछ द्रव्य जैवईंधन जैसे मकई आधारित इथेनोल, प्रमुख रूप से परिवहन हेतु, जीवन चक्र आधार पर कार्बन उत्सर्जनों में सुधार लाने की जगह उन्हें और बदतर कर सकते हैं। लिग्नो-सेलुलोसिक चारा आधारित दूसरी पीढ़ी के कुछ जैवईंधन जैसे कि पुआल, खोई, घास और काष्ठ ऐसे धारणीय उत्पादन की सम्भाव्यता रखते हैं जो उच्च उत्पादकता वाले हों तथा ग्रीनहाउस गैस के निम्न स्तर का उत्सर्जन करें, किन्तु वे अभी तक अनुसंधान और विश्लेषण के चरण में हैं। शक्ति-जनन के लिए जैवमात्रा को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने में मौजूदा बाधा/बाधाएं क्या है/हैं? 1. जैवमात्रा की धारणीय पूर्ति का अभाव 2. जैवमात्रा उत्पादन अन्न-उत्पादन के साथ प्रतिस्पर्धी हो जाता है 3. जैव-ऊर्जा, जीवन-चक्र आधार पर, सदैव निम्न-कार्बन नहीं हो सकती नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

  1. केवल 1 और 2

  2. केवल 3

  3. केवल 2 और 3

  4. 1, 2 और 3

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) 1, 2 और 3

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद में जैवमात्रा (बायोमास) के उपयोग से जुड़ी बाधाओं की पहचान करें। कथन 1 व 2 की जाँच: प्रथम अनुच्छेद में विश्वसनीय दीर्घावधि धारणीय पूर्ति के अभाव (कथन 1) तथा ऊर्जा-फसलों की अन्न उत्पादन के साथ प्रतिस्पर्धा (कथन 2) का स्पष्ट उल्लेख है। कथन 3 की जाँच: तृतीय अनुच्छेद के अनुसार जीवन-चक्र आधार पर कुछ जैव-ईंधन कार्बन उत्सर्जन को कम करने के बजाय बढ़ा सकते हैं (कथन 3)। परिणाम: तीनों कथन 1, 2 और 3 सही हैं (ध्यान दें: यद्यपि अनुच्छेद 3 में द्रव्य जैव-ईंधन मुख्यतः परिवहन के संदर्भ में वर्णित हैं, आधिकारिक उत्तर कुंजी में सामान्य जैव-ऊर्जा बाधा के रूप में कथन 3 को भी सम्मिलित किया गया है)। सही उत्तर: (d) 1, 2 और 3

उत्तर समझाने वाला चित्र