UPSC PYQPrelims 2016

Civil Services Examination · प्रश्न 54

निम्नलिखित सूचना पर विचार कीजिए और आगे दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए: जब तीन मित्र A, B और C, मिले, तो पाया गया कि उनमें से प्रत्येक ने एक भिन्न रंग की ऊपरी पोशाक पहन रखी थी। यादृच्छिक क्रम में वे पोशाकें जैकेट, स्वेटर और टाई हैं; और रंग नीला, सफेद और काला है। उनके कुलनाम (सरनेम) यादृच्छिक क्रम में रिबीरो, कुमार और सिंह हैं। आगे, यह ज्ञात है कि: 1. न तो B ने, न ही रिबीरो ने सफेद स्वेटर पहना था 2. C ने टाई पहनी थी 3. सिंह की पोशाक सफेद नहीं थी 4. कुमार जैकेट नहीं पहनता 5. रिबीरो को काला रंग पहनना पसंद नहीं है 6. हर एक मित्र ने केवल एक ही रंग की एक ही ऊपरी पोशाक पहनी थी C का कुलनाम क्या है?

  1. रिबीरो

  2. कुमार

  3. सिंह

  4. निर्धारित नहीं किया जा सकता

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (A) रिबीरो

व्याख्या

A की पोशाक व रंग: कथन 1 से स्पष्ट है कि स्वेटर सफेद है। C ने टाई पहनी (कथन 2) और B ने सफेद स्वेटर नहीं पहना (कथन 1) ⇒ A ने सफेद स्वेटर पहना और B ने जैकेट पहनी। A का कुलनाम: न तो रिबीरो (कथन 1) और न ही सिंह (कथन 3) ने सफेद पोशाक पहनी ⇒ A का कुलनाम कुमार है। B और C का कुलनाम: कथन 1 में 'न तो B ने, न ही रिबीरो ने' से स्पष्ट है कि B और रिबीरो अलग-अलग व्यक्ति हैं ⇒ B सिंह है और C रिबीरो है। परिणाम: C का कुलनाम रिबीरो है। सही उत्तर: (a) रिबीरो

उत्तर समझाने वाला चित्र