Civil Services Examination · प्रश्न 78
किसी दौड़ में एक प्रतियोगी को 6 सेब एकत्र करने हैं। ये सेब एक सरल रेखा में किसी ट्रैक पर रखे हुए हैं और ट्रैक के प्रारम्भ में बाल्टी रखी गई है जो कि दौड़ का प्रारम्भ बिंदु है। खेल के नियमानुसार, प्रतियोगी एक बार में केवल एक सेब उठा सकता है और उसे लेकर वापस दौड़ कर उसे बाल्टी में डाल सकता है। बाल्टी से, पहले सेब की दूरी 5 मीटर है तथा बाकी सेब 3-3 मीटर की दूरी पर हैं। यदि प्रतियोगी को बाल्टी में सभी सेब डालने हों तो प्रतियोगी को कुल कितनी दूरी दौड़ कर तय करनी है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) 150 मीटर
दिया है: बाल्टी से 6 सेबों की दूरियाँ क्रमशः 5 मी, 8 मी, 11 मी, 14 मी, 17 मी और 20 मी हैं। एकतरफा दूरियों का योग: योग = 5 + 8 + 11 + 14 + 17 + 20 = (6/2) × (5 + 20) = 75 मीटर। आने-जाने की कुल दूरी: प्रत्येक सेब को उठाकर वापस बाल्टी में डालने के कारण कुल दूरी = 2 × 75 = 150 मीटर। परिणाम: प्रतियोगी को कुल 150 मीटर दूरी दौड़ कर तय करनी होगी। सही उत्तर: (d) 150 मीटर
