Civil Services Examination · प्रश्न 56
सार्वभौम अवसंरचना सुविधा (ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी) (a) एशिया में अवसंरचना के उन्नयन के लिए ASEAN का उपक्रमण है, जो एशियाई विकास बैंक द्वारा दिए गए साख (क्रेडिट) से वित्तपोषित है। (b) गैर-सरकारी क्षेत्रक और संस्थागत निवेशकों की पूँजी का संग्रहण कर सकने के लिए विश्व बैंक का सहयोग है, जो जटिल अवसंरचना सरकारी-गैर-सरकारी भागीदारियों (PPPs) की तैयारी और संरचना-निर्माण को सुकर बनाता है। (c) OECD के साथ कार्य करने वाले विश्व के प्रमुख बैंकों का सहयोग है, जो उन अवसंरचना परियोजनाओं को विस्तारित करने पर केन्द्रित है जिनमें गैर-सरकारी विनिवेश संग्रहीत करने की क्षमता है। (d) UNCTAD द्वारा वित्तपोषित उपक्रमण है जो विश्व में अवसंरचना के विकास को वित्तपोषित करने और सुकर बनाने का प्रयास करता है।
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) गैर-सरकारी क्षेत्रक और संस्थागत निवेशकों की पूँजी का संग्रहण कर सकने के लिए विश्व बैंक का सहयोग है, जो जटिल अवसंरचना सरकारी-गैर-सरकारी भागीदारियों (PPPs) की तैयारी और संरचना-निर्माण को सुकर बनाता है।
अवधारणा: ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी (GIF) विश्व बैंक द्वारा 2014 में प्रारंभ किया गया एक वैश्विक सहयोगात्मक मंच है। उद्देश्य की पहचान: यह विकासशील देशों में जटिल अवसंरचनात्मक सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPPs) परियोजनाओं की तैयारी और संरचना-निर्माण में सहायता करता है ताकि निजी क्षेत्र और संस्थागत निवेशकों की पूँजी जुटाई जा सके। परिणाम: विकल्प (b) ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी का सटीक वर्णन करता है। संबंधित तथ्य: • साझेदार बैंक: इसमें विश्व बैंक के साथ एशियाई विकास बैंक (ADB), अफ्रीकी विकास बैंक और अन्य बहुपक्षीय विकास बैंक शामिल हैं। सही उत्तर: (b) गैर-सरकारी क्षेत्रक और संस्थागत निवेशकों की पूँजी का संग्रहण कर सकने के लिए विश्व बैंक का सहयोग है, जो जटिल अवसंरचना सरकारी-गैर-सरकारी भागीदारियों (PPPs) की तैयारी और संरचना-निर्माण को सुकर बनाता है।
