UPSC PYQPrelims 2018

Civil Services Examination · प्रश्न 7

निम्नलिखित 4 (चार) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : नीचे दिए गए चार परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए। परिच्छेद—1 विश्व की जनसंख्या 1990 में 1.6 अरब के लगभग थी—आज यह 7.2 अरब के लगभग है और बढ़ रही है। जनसंख्या वृद्धि पर किए गए हाल के आकलनों से यह पूर्वानुमान होता है कि विश्व की जनसंख्या 2050 में 9.6 अरब और 2100 में 10.9 अरब हो जाएगी। यूरोप और उत्तरी अमेरिका के असदृश जहाँ केवल तीन से चार प्रतिशत जनसंख्या ही कृषि में लगी है, भारत की लगभग 47 प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। यदि भारत सेवा क्षेत्र में लगातार प्रगति करता रहे और विनिर्माण क्षेत्र तेजी से बढ़ता रहे, तो भी यह संभावना की जाती है कि 2030 के आस-पास जब भारत चीन से आगे निकल कर विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश होगा, भारत की लगभग 42 प्रतिशत जनसंख्या प्रधान रूप से कृषि पर निर्भर होगी। उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तार्किक और तर्कसंगत निष्कर्ष (इंफेरेंस) निकाला जा सकता है?

  1. कृषि क्षेत्र की समृद्धता भारत के लिए क्रांतिक महत्त्व की है।

  2. भारतीय अर्थव्यवस्था प्रमुख रूप से इसकी कृषि पर निर्भर करती है।

  3. भारत को अपनी तेजी से बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए कठोर उपाय अपनाने चाहिए।

  4. भारत के कृषि-समुदायों को अपनी आर्थिक दशाओं में सुधार लाने के लिए अन्य व्यवसायों को अपना लेना चाहिए।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (A) कृषि क्षेत्र की समृद्धता भारत के लिए क्रांतिक महत्त्व की है।

व्याख्या

दिया गया है: परिच्छेद में बताया गया है कि भारत की 47% जनसंख्या कृषि पर निर्भर है और सेवा व विनिर्माण क्षेत्रों की प्रगति के बावजूद 2030 तक (जब भारत सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश होगा) लगभग 42% जनसंख्या कृषि पर ही निर्भर रहेगी। मुख्य आधार का विश्लेषण: चूँकि भारत की विशाल जनसंख्या का एक बहुत बड़ा भाग (42%–47%) आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर रहेगा, इसलिए कृषि क्षेत्र की उन्नति देश के लिए अत्यंत आवश्यक है। अन्य विकल्पों का निरसन: (b) जनसंख्या की निर्भरता को संपूर्ण अर्थव्यवस्था की निर्भरता मान लेता है; (c) और (d) ऐसे नीतिगत सुझाव देते हैं जिनका परिच्छेद में उल्लेख नहीं है। निष्कर्ष: अतः कृषि क्षेत्र की समृद्धता भारत के लिए क्रांतिक महत्त्व की है। सही उत्तर: (a) कृषि क्षेत्र की समृद्धता भारत के लिए क्रांतिक महत्त्व की है।

उत्तर समझाने वाला चित्र