UPSC PYQPrelims 2018

Civil Services Examination · प्रश्न 78

निम्नलिखित 3 (तीन) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : नीचे दिए गए दो परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए। परिच्छेद—1 सस्ते और प्रचुर मांस की तलाश के परिणामस्वरूप फैक्ट्री फार्म बनाए गए हैं जहाँ अधिक से अधिक पशुओं को क्रूर और शोचनीय दशाओं में छोटी-छोटी ढेरियों में ठूँसा जाता है। इस प्रकार के प्रचलनों के परिणामस्वरूप विश्व की अनेक स्वास्थ्य संबंधी देशांतरगामी महामारियाँ उठ खड़ी हुई हैं, जैसे कि एवियन फ्लू। विश्वभर में पशुधन का पालन लगातार बढ़ती हुई क्रूर और तंग दशाओं में किया जा रहा है, जहाँ पशु अपना लघु जीवन कृत्रिम प्रकाश, प्रतिजैविकों और वृद्धि हॉर्मोनों के ठसाठस इस्तेमाल के बीच वध होने के दिन तक व्यतीत करते हैं। मांस उत्पादन जल की अत्यधिक खपत माँगता है। मांस के प्रत्येक किलोग्राम के लिए 15000 लीटर जल की आवश्यकता होती है जबकि 1 किलोग्राम धान के लिए 3400 लीटर, 1 किलोग्राम अंडों के लिए 3300 लीटर और 1 किलोग्राम आलू के लिए 255 लीटर जल की आवश्यकता होती है। इस परिच्छेद द्वारा दिया गया सर्वाधिक तर्कसंगत और निर्णायक संदेश कौन-सा है?

  1. औद्योगिक पशुपालन (इंडस्ट्रियल फार्मिंग) से बड़े पैमाने पर मांस का उत्पादन करना सस्ता होता है और यह गरीब देशों को प्रोटीन पोषण प्रदान करने के लिए उपयुक्त है।

  2. मांस उत्पादन उद्योग पशुओं के प्रति क्रूरता के विरुद्ध कानूनों का उल्लंघन करता है।

  3. औद्योगिक पशुपालन के द्वारा बड़े पैमाने पर मांस उत्पादन अवांछनीय है और इसको तुरंत रोक देना चाहिए।

  4. मांस उत्पादन की पर्यावरणीय लागत अधारणीय होती है जब इसका उत्पादन औद्योगिक पशुपालन से किया जाता है।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) मांस उत्पादन की पर्यावरणीय लागत अधारणीय होती है जब इसका उत्पादन औद्योगिक पशुपालन से किया जाता है।

व्याख्या

दिया गया है: परिच्छेद—1 में फैक्ट्री फार्मिंग (औद्योगिक पशुपालन) के दुष्प्रभावों—क्रूर दशाओं, एवियन फ्लू जैसी महामारियों, प्रतिजैविकों/हॉर्मोनों के अत्यधिक प्रयोग तथा 15,000 लीटर प्रति किग्रा की भारी जल खपत—का वर्णन है। विकल्प a और b का निरसन: (a) परिच्छेद की मूल भावना के विपरीत है; (b) में 'कानूनों के उल्लंघन' की बात है जिसका परिच्छेद में उल्लेख नहीं है। विकल्प c और d की तुलना: (c) 'तुरंत रोक देने' का अतिवादी सुझाव देता है, जबकि (d) महामारी के जोखिम और अत्यधिक जल खपत के आधार पर यह तर्कसंगत और निर्णायक संदेश देता है कि औद्योगिक पशुपालन से मांस उत्पादन की पर्यावरणीय लागत अधारणीय है। सही उत्तर: (d) मांस उत्पादन की पर्यावरणीय लागत अधारणीय होती है जब इसका उत्पादन औद्योगिक पशुपालन से किया जाता है।

उत्तर समझाने वाला चित्र