UPSC PYQPrelims 2019

Civil Services Examination · प्रश्न 36

एक हजार (1000) मीटर की एक दौड़ में X, Y और Z तीन प्रतियोगी हैं। मान लीजिए कि वे सभी विभिन्न एकसमान गतियों से दौड़ते हैं। Y, X से 40 m आगे से दौड़ना शुरू करता है और Z, X से 64 m आगे से दौड़ना शुरू करता है। यदि Y और Z को 1000 m की एक दौड़ में प्रतिस्पर्धा करनी है, तो Z, Y से कितने मीटर आगे से दौड़ना शुरू करेगा?

  1. 20

  2. 25

  3. 30

  4. 35

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) 25

व्याख्या

समान समय में तय दूरियाँ: जितने समय में X 1000 m दौड़ता है, उतने समय में Y (1000 − 40) = 960 m और Z (1000 − 64) = 936 m दौड़ता है। Y की 1000 m दौड़ के लिए गणना: ⇒ जब Y 960 m दौड़ता है, तो वह Z को (960 − 936) = 24 m की बढ़त देता है। ⇒ अतः जब Y 1000 m दौड़ेगा, तो Z को दी जाने वाली बढ़त = (24 / 960) × 1000 = (1 / 40) × 1000 = 25 m। निष्कर्ष: Z, Y से 25 मीटर आगे से दौड़ना शुरू करेगा। सही उत्तर: (b) 25

उत्तर समझाने वाला चित्र