UPSC PYQPrelims 2019

Civil Services Examination · प्रश्न 77

आगे आने वाले 3 (तीन) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : निम्नलिखित सूचना को पढ़िए और उनके बाद आने वाले तीन प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए : छह विद्यार्थी A, B, C, D, E और F कई परीक्षाओं में बैठे। या तो C का या F का प्राप्तांक अधिकतम है। जब भी C का प्राप्तांक अधिकतम होता है, तब E का प्राप्तांक न्यूनतम होता है। जब भी F का प्राप्तांक अधिकतम होता है, B का प्राप्तांक न्यूनतम होता है। सभी परीक्षाओं में, उन्हें अलग-अलग अंक प्राप्त होते हैं; D का प्राप्तांक A के प्राप्तांक से अधिक है, लेकिन वे निकट प्रतिस्पर्धी हैं; A का प्राप्तांक B के प्राप्तांक से अधिक है; C का प्राप्तांक A के प्राप्तांक से अधिक है। यदि B का प्राप्तांक न्यूनतम हो, तो C का स्थान क्या होगा?

  1. दूसरा

  2. तीसरा

  3. चौथा

  4. दूसरा या तीसरा

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) दूसरा या तीसरा

व्याख्या

प्रथम और छठे स्थान का निर्धारण: चूँकि B का प्राप्तांक न्यूनतम (6ठा) है, अतः F प्रथम (1st) होगा (क्योंकि C के प्रथम होने पर E छठे स्थान पर होता)। स्थान 2, 3, 4, 5 में C की स्थिति: ⇒ शेष चार विद्यार्थियों {C, D, A, E} में D > A और C > A है। ⇒ संभव क्रम: F > C > D > A > E > B (यहाँ C दूसरा है) अथवा F > E > C > D > A > B (यहाँ C तीसरा है)। निष्कर्ष: C का स्थान दूसरा या तीसरा होगा। सही उत्तर: (d) दूसरा या तीसरा

उत्तर समझाने वाला चित्र