Civil Services Examination · प्रश्न 29
एक व्यक्ति X, स्थान A से तथा एक अन्य व्यक्ति Y, स्थान B से एक ही समय पर एक-दूसरे की ओर चलना आरंभ करते हैं। दोनों स्थानों के बीच की दूरी 15 km है। X, 1.5 km/hr की एकसमान चाल से चलता है और Y पहले घंटे में 1 km/hr की एकसमान चाल से, दूसरे घंटे में 1.25 km/hr की एकसमान चाल से तथा तीसरे घंटे में 1.5 km/hr की एकसमान चाल से चलता है और इसी प्रकार आगे भी चलना जारी रखता है। निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं? 1. उन दोनों को मिलने में 5 घंटे का समय लगेगा। 2. वे दोनों A तथा B स्थानों के बीचों-बीच मिलेंगे। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) 1 और 2 दोनों
दिया है: कुल दूरी AB = 15 km; X की चाल = 1.5 km/hr (एकसमान); Y द्वारा प्रति घंटे तय दूरी एक समांतर श्रेढ़ी है: 1, 1.25, 1.5, 1.75, 2.0, ... 5 घंटे में तय दूरी: 5 घंटे में X द्वारा तय दूरी = 5 × 1.5 = 7.5 km। 5 घंटे में Y द्वारा तय दूरी = 1 + 1.25 + 1.5 + 1.75 + 2.0 = 7.5 km। कथन 1 व 2 की जाँच: 5 घंटे में कुल दूरी = 7.5 + 7.5 = 15 km ⇒ वे 5 घंटे में मिलते हैं (कथन 1 सही है), और दोनों 7.5 km चलकर ठीक बीचों-बीच मिलते हैं (कथन 2 सही है)। परिणाम: कथन 1 और 2 दोनों सही हैं। सही उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों
