Civil Services Examination · प्रश्न 51
नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 1 हार्वर्ड और एम.आई.टी. जैसे सर्वोत्तम विश्वविद्यालय, उनके वेतन-पत्रक (पे-रोल) पर वास्तव में कुछ उत्कृष्ट अध्यापकों की सुविधा होने के बावजूद, "फ्लिप कक्षा" (Flipped classroom) प्रारूप को तेज़ी से अपना रहे हैं, जहाँ विद्यार्थी घर बैठे वीडियो व्याख्यान सुनते हैं, और कक्षा के समय में अपने ज्ञान का अनुप्रयोग, समस्याओं का समाधान, उदाहरणों पर चर्चा, इत्यादि करते हैं। प्रोफ़ेसर उस चर्चा को संचालित करते हैं और आवश्यकतानुसार अपने विचार देते हैं, उन अंशों को स्पष्ट करते हैं, जो विद्यार्थियों को अस्पष्ट प्रतीत होते हैं और उन्हें ऐसे उन्नत विचारों से अवगत कराते हैं जो प्रासंगिक हों। इन विश्वविद्यालयों ने अपने वीडियो व्याख्यानों को पूरे विश्व में सबके लिए निःशुल्क उपलब्ध किया है। वे संपूर्ण विश्व के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को इन ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को एकीकृत करके अपने अध्यापन में शामिल करने, अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप उपयुक्त खंडों को लेकर उसके आधार पर पैकेज तैयार करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद के केंद्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) विषय-वस्तु में कोई कमी किए बिना उच्चतर शिक्षा सहजता से और कम व्यय में उपलब्ध कराई जा सकेगी।
दिया है / अवधारणा: हार्वर्ड और एम.आई.टी. जैसे शीर्ष विश्वविद्यालय "फ्लिप कक्षा" अपना रहे हैं और अपने उच्च-स्तरीय वीडियो व्याख्यान पूरे विश्व में निःशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं ताकि अन्य महाविद्यालय उन्हें अपने अध्यापन में जोड़ सकें। केंद्रीय विचार: इससे उत्कृष्ट विषय-वस्तु में कोई कमी किए बिना उच्चतर शिक्षा सहजता से और कम खर्च में सुलभ हो सकती है। उन्मूलन: यह पद्धति पूर्णतः ऑनलाइन नहीं है बल्कि घर पर वीडियो और कक्षा में चर्चा का संयोजन है (a गलत); आधारिक संरचना में निवेश (c) और कोचिंग संस्थानों (d) का उल्लेख नहीं है। परिणाम: विकल्प (b) केंद्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है। सही उत्तर: (b) विषय-वस्तु में कोई कमी किए बिना उच्चतर शिक्षा सहजता से और कम व्यय में उपलब्ध कराई जा सकेगी।
