Civil Services Examination · प्रश्न 11
परिच्छेद—1 आज, यदि हम न्यूयॉर्क, लंदन और पेरिस जैसे शहरों को विश्व के सर्वाधिक प्रतिष्ठित शहर मानते हैं, तो ऐसा इसलिए कि उनकी प्रसीमाओं में एक विशाल तंत्र उपागम (हेवी सिस्टम्स अप्रोच) वाली योजनाएँ लागू की गई थीं। इस तंत्र (सिस्टम्स) सिद्धांत का आधार सामाजिक, स्थानिक और सांस्कृतिक आकांक्षाओं को संगणन, सांख्यिकी, इष्टतमीकरण का उपयोग करके गणितीय मॉडलों में रूपांतरित करने की प्रक्रिया है तथा समस्याओं के निरूपण और समाधान करने का एक कलन-विधिक (ऐल्गोरिथ्मिक) तरीका है। पश्चिम के आरंभिक विश्वविद्यालयों ने व्यावसायियों को आयोजना में प्रशिक्षित करना आरंभ किया था, और कुछ ऐसे अत्यंत प्रतिभावान योजनाकारों को जन्म दिया, जो इन क्षेत्रों में विशेषज्ञ थे। ऐसा इसलिए था, क्योंकि इन्हीं विषयों को उस आयोजना पाठ्यक्रम में समाहित कर लिया गया था, जिसकी जड़ें सामाजिक विज्ञान, भूगोल और वास्तुकला में थीं। भारत में आयोजना और इसकी शिक्षा, पश्चिम से भिन्न हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है, जिसे उपर्युक्त परिच्छेद से प्रतिपादित किया जा सकता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) नगर आयोजना पाठ्यक्रमों की पाठ्यचर्या में विविध और अंतर-विषयक उपागम (अप्रोच) शामिल होना चाहिए।
दिया गया / अवधारणा: परिच्छेद के अनुसार पश्चिम में उत्कृष्ट योजनाकार इसलिए तैयार हुए क्योंकि उनके पाठ्यक्रम में सामाजिक विज्ञान, भूगोल, वास्तुकला, संगणन, सांख्यिकी और इष्टतमीकरण का समन्वय था। असंगत विकल्पों का विलोपन: विकल्प (b), (c) और (d) में नौकरशाही, अपर्याप्त निधि तथा जनसंख्या घनत्व/गरीबी की बात है, जिनका परिच्छेद में कहीं उल्लेख नहीं है। विकल्प a की पुष्टि: परिच्छेद विविध विषयों के समावेशन की सराहना करता है और अंत में बताता है कि भारत में आयोजना शिक्षा पश्चिम से भिन्न है ⇒ इससे यही निष्कर्ष निकलता है कि नगर आयोजना पाठ्यक्रम विविध और अंतर-विषयक होना चाहिए। निष्कर्ष: विकल्प (a) सर्वाधिक तर्कसंगत निष्कर्ष है। सही उत्तर: (a) नगर आयोजना पाठ्यक्रमों की पाठ्यचर्या में विविध और अंतर-विषयक उपागम (अप्रोच) शामिल होना चाहिए।
