UPSC PYQPrelims 2024

Civil Services Examination · प्रश्न 23

परिच्छेद—2 अब हम यह मान लेते हैं कि विज्ञान का एक सामाजिक उत्तरदायित्व है। यह विचार न्यूटन या गैलिलियो के मन में नहीं आया होगा। उन्होंने विज्ञान को जगत् के एक विवरण के रूप में माना जैसा कि यह है, और उन्होंने जिस एकमात्र उत्तरदायित्व को स्वीकार किया, वह था सत्य को प्रकट करना। यह विचार आधुनिक है कि विज्ञान एक सामाजिक उद्यम है, और यह औद्योगिक क्रांति से प्रारंभ होता है। हम आश्चर्यचकित हैं कि हम सामाजिक बोध को और अधिक अतीत में नहीं खोज सकते, क्योंकि हम यह भ्रम पालते हैं कि औद्योगिक क्रांति ने एक स्वर्ण युग का अंत कर दिया। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, विज्ञान के विषय में लेखक की सोच को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?

  1. विज्ञान को वैज्ञानिकों की प्रतिबद्धता को अवश्य महत्त्व देना चाहिए।

  2. विज्ञान सभ्य समाज का एक उत्पाद है और लोगों में वैज्ञानिक ज्ञान के संवर्धन के लिए इसका अवश्य उपयोग किया जाना चाहिए।

  3. विज्ञान में हुई प्रगतियों के द्वारा ही औद्योगिक क्रांति संभव हो पाई।

  4. विज्ञान को सत्य का अनुसरण अवश्य करना चाहिए किन्तु सामाजिक कल्याण के लिए उत्तरदायी भी होना चाहिए।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) विज्ञान को सत्य का अनुसरण अवश्य करना चाहिए किन्तु सामाजिक कल्याण के लिए उत्तरदायी भी होना चाहिए।

व्याख्या

दिया गया / अवधारणा: लेखक विज्ञान के दो आयामों की चर्चा करता है—पारंपरिक दायित्व ('सत्य को प्रकट करना') और आधुनिक बोध ('सामाजिक उत्तरदायित्व')। विकल्प a, b, c की जाँच: (a) वैज्ञानिकों की प्रतिबद्धता, (b) वैज्ञानिक जागरूकता का संवर्धन और (c) विज्ञान से औद्योगिक क्रांति होना परिच्छेद का मुख्य विचार नहीं है। विकल्प d की पुष्टि: सत्य का अनुसरण करने के साथ-साथ सामाजिक कल्याण के प्रति उत्तरदायी होना परिच्छेद के दोनों मुख्य बिंदुओं को सटीक रूप से जोड़ता है। निष्कर्ष: विकल्प (d) लेखक की सोच को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है। सही उत्तर: (d) विज्ञान को सत्य का अनुसरण अवश्य करना चाहिए किन्तु सामाजिक कल्याण के लिए उत्तरदायी भी होना चाहिए।

उत्तर समझाने वाला चित्र