Civil Services Examination · प्रश्न 51
नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इस परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 1 इसका पूर्वानुमान लगाना कठिन है कि जलवायु और वायुमंडलीय रसायन में होने वाले परिवर्तन कृषि रोगों की व्यापकता और सांघातिकता को किस प्रकार प्रभावित करेंगे। लेकिन एक ख़तरा यह है, कि ऐसे परिवर्तन कुछ पादप संक्रमणों को सभी जलवायु क्षेत्रों में, संभवतः इस प्रकार एक अनर्थकर रूप में, अधिक आम बना देंगे। इस समस्या का एक भाग यह है, कि शताब्दियों से अपनाए गए चयनात्मक प्रजनन से उच्च-मूल्य वाली फ़सलों के वंश-सूत्र (जीनोम) परिष्कृत हुए हैं। वे आज की दशाओं में उपजने में शानदार हैं, किन्तु जो जननिक रूपांतरण उनके लिए तुरंत उपयोगी नहीं हैं, वे प्रजनन से बाहर हो गए हैं। यह उपज के लिए उत्तम है, किन्तु परिवर्तनों का सामना करने के लिए निकृष्ट है। एक साधारण बीमारी या कोई अज्ञात बीमारी भी आनुवंशिकतः संशोधित (जेनेटिकली होण्ड) फ़सलों को तुरंत तहस-नहस कर सकती है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के केन्द्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) आनुवंशिकतः संशोधित फ़सलों पर हमारी पूर्ण निर्भरता के परिणामस्वरूप खाद्य असुरक्षा होना संभव है।
मुख्य विचार: परिच्छेद 1 में चयनात्मक प्रजनन से परिष्कृत ('जेनेटिकली होण्ड') फ़सलों की मुख्य संवेदनशीलता की पहचान करें। परिच्छेद विश्लेषण: चयनात्मक प्रजनन से जननिक विविधता बाहर हो गई है, जिससे 'एक साधारण बीमारी या कोई अज्ञात बीमारी भी जेनेटिकली होण्ड फ़सलों को तुरंत तहस-नहस कर सकती है।' विकल्प उन्मूलन: विकल्प (a) अति-सामान्य है; (c) अस्पष्ट है; (d) जंगली किस्मों से पूर्ण प्रतिस्थापन की चरम बात करता है। निष्कर्ष: आनुवंशिकतः संशोधित फ़सलों पर हमारी पूर्ण निर्भरता के परिणामस्वरूप खाद्य असुरक्षा संभव है। सही उत्तर: (b) आनुवंशिकतः संशोधित फ़सलों पर हमारी पूर्ण निर्भरता के परिणामस्वरूप खाद्य असुरक्षा होना संभव है।
