UPSC PYQPrelims 2026

Civil Services Examination · प्रश्न 12

निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर पूरी तरह इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद: खेल (स्पोर्ट) का उद्देश्य पदक जीतना या खेल-कोटा के माध्यम से नौकरी प्राप्त करना भर नहीं है। आज की पीढ़ी अवसाद और दुश्चिंता जैसी समस्याओं से जूझ रही है। माता-पिता प्रायः कहते हैं कि उनके बच्चे निष्क्रिय रहते हैं और कभी-कभार ही घर से बाहर निकलते हैं। खेल इन समस्याओं से निपटने में सहायक हो सकता है। खेल से आप समय-प्रबंधन, स्वस्थता, सामूहिक कार्य (टीम-वर्क), समन्वय, और बहुत कुछ सीख सकते हैं। हमें ऐसी संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता है जिसमें खेल को एक जीवनशैली के रूप में देखा जाए—एक ऐसा पथ, जो अधिक स्वस्थ और अधिक सुखी समाज के निर्माण की ओर ले जाए। निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं? 1. जब बच्चों के खेल में भाग लेने की बात आती है, तो माता-पिता उन्हें पर्याप्त रूप से प्रोत्साहित नहीं करते हैं। 2. खेल गतिविधियों में भागीदारी से जीवन-कौशलों को विकसित करने में सहायता मिल सकती है। 3. जीवनशैली के रूप में खेल समाज के मूल स्वरूप को विकसित करने में सहायता कर सकता है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।

  1. 1 और 3

  2. 2 और 3

  3. केवल 2

  4. केवल 3

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) 2 और 3

व्याख्या

दिया गया / अवधारणा: परिच्छेद के आधार पर दिए गए कथनों की सत्यता जाँचें। कथन 1 की जाँच: परिच्छेद में केवल यह कहा गया है कि माता-पिता बच्चों के निष्क्रिय रहने की बात कहते हैं, यह नहीं कि माता-पिता उन्हें प्रोत्साहित नहीं करते ⇒ कथन 1 गलत है। कथन 2 की जाँच: खेल से समय-प्रबंधन, स्वस्थता, टीम-वर्क और समन्वय जैसे जीवन-कौशल सीखे जा सकते हैं ⇒ कथन 2 सही है। कथन 3 की जाँच: खेल को जीवनशैली के रूप में अपनाना 'अधिक स्वस्थ और अधिक सुखी समाज के निर्माण' की ओर ले जाता है ⇒ कथन 3 सही है। परिणाम: कथन 2 और 3 सही हैं। सही उत्तर: (b) 2 और 3

उत्तर समझाने वाला चित्र