UPSC PYQPrelims 2026

Civil Services Examination · प्रश्न 6

निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर पूरी तरह इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद: महाकुम्भ मेले में स्थापित किए गए सांस्कृतिक गाँव ‘कलाग्राम’ को भारत के विविधतापूर्ण अंचलों की एक पच्चीकारी (मोज़ेक) के रूप में प्रतिबिम्बित किया गया, जिनमें से प्रत्येक का प्रतिनिधित्व सजगता से गढ़े गए सात ‘संस्कृति आँगनों’ के द्वारा किया गया। भव्य प्रवेशद्वार में कदम रखते ही लगता था, मानो किसी दूसरे लोक में प्रवेश कर रहे हों। दक्षिणेश्वर काली मंदिर और ब्रह्मा मंदिर जैसे प्रसिद्ध मंदिरों से प्रेरित ये कथ्य-परक क्षेत्र (थिमैटिक जोन) आंचलिक कला-कौशल के बहुमूल्य खजाने थे। बंगाल की पट्टचित्र चित्रकारी, असम का बाँस शिल्प, तमिलनाडु की तंजावुर चित्रकारी, और मध्य प्रदेश की जनजातीय मूर्तिकला—ये सभी उन जीवंत दीर्घाओं में प्रदर्शित किए गए, जहाँ 230 उत्कृष्ट शिल्पकारों ने प्राचीन तकनीकों के प्रयोग से इनमें प्राण डाल दिए। उनके हाथों ने भारत के प्राचीन इतिहास को दर्शनीय रचनाओं में रूपांतरित किया। निम्नलिखित में से कौन-से निष्कर्ष वैध हैं? 1. भारत के विभिन्न अंचलों का प्रतिनिधित्व करने वाले सात संस्कृति आँगनों को कलाग्राम में प्रदर्शित किया गया। 2. प्रसिद्ध मंदिरों से ली गई प्रेरणा के माध्यम से आंचलिक कला-कौशल को पहचान मिली। 3. 230 शिल्पकारों की समकालीन शिल्पकारी द्वारा भारत के प्राचीन इतिहास को दर्शनीय रचनाओं में रूपांतरित किया गया। 4. भारत के सभी अंचलों के कलारूप इन जीवंत दीर्घाओं में प्रदर्शित किए गए। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 2

  2. 2, 3 और 4

  3. 1, 2 और 4

  4. 1 और 3

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (A) केवल 1 और 2

व्याख्या

दिया गया / अवधारणा: प्रत्येक निष्कर्ष की जाँच परिच्छेद में दिए गए तथ्यों के आधार पर करें। कथन 1 और 2 की जाँच: परिच्छेद में स्पष्ट है कि कलाग्राम में सात 'संस्कृति आँगनों' द्वारा विविध अंचलों का प्रतिनिधित्व किया गया (1 वैध है) और प्रसिद्ध मंदिरों से प्रेरित क्षेत्रों में आंचलिक कला-कौशल प्रदर्शित था (2 वैध है)। कथन 3 की जाँच: कथन 3 में 'समकालीन शिल्पकारी' कहा गया है, जबकि परिच्छेद में 'प्राचीन तकनीकों के प्रयोग' का उल्लेख है ⇒ कथन 3 गलत है। कथन 4 की जाँच: कथन 4 में 'सभी अंचलों' कहा गया है, जो 'विविधतापूर्ण अंचलों' का अतिशयोक्तिपूर्ण सामान्यीकरण है ⇒ कथन 4 गलत है। परिणाम: केवल निष्कर्ष 1 और 2 वैध हैं। सही उत्तर: (a) केवल 1 और 2

उत्तर समझाने वाला चित्र