Civil Services Examination · प्रश्न 62
निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर पूरी तरह इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद: क्या यह धूप-छाँव भरा परिवेश था, स्ट्रॉबेरी और क्रीम थी, सेंटर कोर्ट में सर्बिया के नोवाक जोकोविच के विरुद्ध फ्लेवियो कोबोली की अप्रत्याशित गलती की कुंठा थी, या नितांत लोक जीवन के तीसरे पड़ाव में किसी 64-वर्षीय व्यक्ति होने का असहनीय बोझ मात्र था? जो भी कारण रहा हो, अभिनेता ह्यू ग्रांट समानुभूति के पात्र हैं। विम्बलडन के रॉयल बॉक्स में वे बैठे थे, उनके बगल में ब्रिटेन के सुसज्जित और पर्याप्त रूप से विश्रांत दर्शक थे, जो पुरुष-एकल क्वार्टर-फाइनल देख रहे थे, तभी अभिनेता ने शांत भाव से जो कुछ किया वह पराकाष्ठा थी : सिर एक ओर झुका हुआ, आँखें बंद, सर्वथा निश्चिंत, उन्होंने झपकी ली। एक अप्रत्याशित ऐस (ace) सर्व करने के लिए ग्रांट की प्रशंसा की जानी चाहिए। उस छोटे, सुखद क्षण में, उन्होंने केवल झपकी भर नहीं ली, बल्कि उन्होंने समर्पण का एक सुरुचिपूर्ण उदाहरण रख दिया। आलस्य के प्रति नहीं, किन्तु सीमाओं के प्रति। समाज के कठोर प्रदर्शन-मानदंड के ऊपर, शरीर के निश्चल विवेक के प्रति। विम्बलडन का टेनिस तो चल ही रहा था। निरंतर रूप से निद्रा-वंचित ने खोज निकाला एक प्रमुख अभिनेता को, ऐक्शन का नहीं, बल्कि विश्राम का। निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं? 1. रॉयल बॉक्स में बैठे ह्यू ग्रांट, सेंटर कोर्ट में फ्लेवियो कोबोली और नोवाक जोकोविच के बीच चल रहे पुरुष सेमी-फाइनल मैच देख रहे थे। 2. इस प्रसंग में टेनिस के खेल से लिए गए पदयुक्त वाक्यांश ‘अप्रत्याशित ऐस’ का प्रयोग ह्यू ग्रांट की ‘झपकी’ लेने के अस्वाभाविक कृत्य को प्रमुखता से दिखाने हेतु किया गया है; एक ऐसे कृत्य जिसे अपकीर्ति के रूप में देखा जाता है। 3. ग्रांट ने समाज की माँगों को अपने शरीर के विवेक के अधीन कर दिया। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) केवल 3
दिया गया / अवधारणा: परिच्छेद के तथ्यों और भाव से तीनों कथनों की जाँच करें। कथन 1 की जाँच: परिच्छेद के अनुसार वे 'पुरुष-एकल क्वार्टर-फाइनल' देख रहे थे, न कि सेमी-फाइनल ⇒ कथन 1 गलत है। कथन 2 की जाँच: लेखक ने इसे 'प्रशंसा' (praise) और 'समानुभूति' के रूप में देखा है, न कि 'अपकीर्ति' (opprobrium) के रूप में ⇒ कथन 2 गलत है। कथन 3 की जाँच: परिच्छेद में लिखा है 'समाज के कठोर प्रदर्शन-मानदंड के ऊपर, शरीर के निश्चल विवेक के प्रति' समर्पण किया ⇒ कथन 3 सही है। परिणाम: केवल कथन 3 सही है। सही उत्तर: (b) केवल 3
