प्रदेश में सर्दी ने इस सीजन में पहली बार तीखे तेवर दिखाए हैं। कटनी में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 20 से 22 नवंबर तक प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। शहडोल और डिंडोरी…
भोपाल में सूखी सेवनिया टोल टैक्स के पास बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने गोवंश से भरी पिकअप पकड़ी। वाहन में नौ गोवंश मिले, जिनमें एक मृत था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आठ गोवंश गौशाला पहुंचाए।
दमोह के पथरिया में जमुनिया रेलवे फाटक के पास चलती ट्रेन से गिरकर झारखंड निवासी विरंची गोप गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आधार कार्ड से पहचान हुई।
ओंकारेश्वर का ऐतिहासिक कार्तिक मेला धीरे-धीरे अपना पुराना वैभव खो रहा है। कभी लाखों आदिवासी परिवार नई फसल अर्पित करने और मनोरंजन के लिए यहां पहुंचते थे। अब सीमित आयोजन के बीच मेले की पुरानी पहचान लौटने का इंतजार है।
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए दो से अधिक संतान होने पर अपात्रता और नौकरी कर रहे कर्मचारियों पर कार्रवाई का 25 साल पुराना प्रावधान खत्म होने जा रहा है।
भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से हुई मौतों के बाद नगर निगम अब शहर की नर्मदा जल वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा है। शहर के कई इलाकों में नई पाइप लाइन बिछने के बावजूद पुरानी लाइनें भी चालू हैं।
बाबा महाकाल की शाही सवारी में नौ साल तक सारथी रहे श्यामू हाथी को टीबी और पैरों की बीमारी के इलाज के लिए जामनगर स्थित वनतारा भेजा गया है। उसके साथ परिवार के दो सदस्य भी गए हैं।
समाजवादी पार्टी ने किसानों की समस्याओं, खाद संकट, फसलों के उचित दाम और बेरोजगारी को लेकर भोपाल में शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक…
टीकमगढ़ के बम्होरीकला में संपत्ति में हिस्सा मांगने को लेकर हुए विवाद में 28 वर्षीय युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के सगे भाई और मां को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
ग्वालियर में बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी को हत्या के प्रयास के मामले में जमानत मिल गई। स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी होने के 41 दिन बाद उसने मंगलवार को सरेंडर किया था। बुधवार को अदालत ने जमानत याचिका…
पर्यटन नगरी महेश्वर के कुछ होटल और रेस्टोरेंट समेत खरगोन जिले के 15 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। खाद्य पदार्थों के नमूने अमानक मिलने और सुधार सूचना का पालन नहीं करने पर विभाग ने कार्रवाई की है।
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई। बकरियों के लगातार चिल्लाने पर पड़ोसियों ने घर में जाकर देखा तो पति-पत्नी और बेटे के शव मिले। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
कोरोना काल में करीब दो साल सेवाएं देने के बाद नौकरी से हटाए गए आयुष चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से जुटे सैकड़ों कोविड योद्धाओं ने बहाली और रोजगार…
छिंदवाड़ा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवक-युवतियों से 2.58 लाख रुपये ठगने वाले अरानी कंसल्टेंसी ग्रुप्स के दो संचालकों को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 35 हजार रुपये नकद बरामद…
धार वन विभाग के उड़नदस्ता दल ने लेबड़-मानपुर फोरलेन पर अलसुबह कार्रवाई कर करीब 10 टन अवैध लकड़ी से भरा आयशर वाहन जब्त किया। चालक के पास परिवहन परमिट नहीं मिला। लकड़ी बड़नगर से पीथमपुर ले जाई जा रही थी।
यहाँ केवल शीर्षक और छोटा सारांश दिखाया जाता है, मूल लेख के लिंक के साथ। सभी अधिकार प्रकाशकों के पास हैं। 7:55 am IST पर अपडेट