उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल के 1694 पदों पर भर्ती के लिए 25 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसका विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर 1,694 रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर 2026 से शुरू होगी। लिखित परीक्षा 4 अप्रैल 2027 को संभावित है।
जेनी प्रकरण पर अब भाजपा प्रवक्ता और कांग्रेस नेता डॉ.हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अनुकृति गुसाईं ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है।
मुख्यमंत्री आवास में उल्लास के साथ लोक पर्व इगास मनाया गया। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से भैलो खेलकर उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं का निर्वहन किया।
उत्तराखंड और यूपी के बीच परिसंपत्तियों के पुराने विवाद सुलझाने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर परिसंपत्तियों के लंबित मामलों पर…
राजधानी देहरादून में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जामुनवाला में बुधवार को एक युवती का शव कूड़े के ढेर में मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।
योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर हावड़ा से आने वाली दून एक्सप्रेस ट्रेन अचानक बेपटरी हो गई। ट्रेन स्टेशन पर यात्रियों को उतारने के बाद वॉशिंग लाइन में जा रही थी। इस दौरान एक पहिया पटरी से उतर गया। अधिकारी हादसे के कारणों…
पीआरडी जवानों ने अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास कूच किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में लगाए गए बैरियर तोड़ दिए और आगे बढ़ते हुए सीएम आवास तक पहुंच गए।
रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज स्थित ग्रासलैंड की ओर घास लेने जा रहे दंपत्ति की बाइक पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में बाइक सवार दंपति गिर गए, इसके बाद बाघ ने महिला के हाथ को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर घसीटना शुरू कर दिया।
अपनी मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से देहरादून पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार से सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद अब शीतकालीन पूजा स्थलों पर धार्मिक परंपराओं के अनुसार व्यवस्थाएं शुरू हो गई हैं। बुधवार को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी नरसिंह मंदिर पहुंची।