RRB NTPC · प्रश्न 42
कौन से आयन क्लोरोफिल को प्रकाश अवशोषित करने में मदद करते हैं?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) Mg
• मैग्नीशियम (Mg) आयन क्लोरोफिल को प्रकाश अवशोषित करने में सहायता करते हैं। • क्लोरोफिल (पर्णहरित) पौधों, शैवाल और सायनोबैक्टीरिया के हरितलवक में पाया जाने वाला हरा प्रकाश-संश्लेषी वर्णक है। संबंधित तथ्य: • क्लोरोफिल की पोरफाइरिन वलय (Porphyrin ring) के केंद्र में मैग्नीशियम आयन (Mg²⁺) होता है, जो प्रकाश संश्लेषण के दौरान प्रकाश ऊर्जा को अवशोषित करने में मदद करता है। • पौधों में श्वसन, प्रकाश संश्लेषण और न्यूक्लिक अम्ल संश्लेषण में शामिल एंजाइमों को सक्रिय करने के लिए भी मैग्नीशियम आवश्यक है। • मिट्टी में मैग्नीशियम की कमी से पत्तियों में 'क्लोरोसिस' (पीलापन) हो जाता है क्योंकि पौधे पर्याप्त क्लोरोफिल का निर्माण नहीं कर पाते। सही उत्तर: (d) Mg
