RRB NTPC · प्रश्न 78
कांच के प्रिज्म द्वारा एक स्पेक्ट्रम का निर्माण ________ के कारण होता है।
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) विक्षेपण
• काँच के प्रिज्म द्वारा स्पेक्ट्रम का निर्माण प्रकाश के वर्ण-विक्षेपण (Dispersion) के कारण होता है। • जब श्वेत प्रकाश की किरण काँच के प्रिज्म से गुजरती है, तो वह सात अवयवी रंगों (VIBGYOR) की पट्टी में विभाजित हो जाती है जिसे स्पेक्ट्रम कहते हैं। संबंधित तथ्य: • श्वेत प्रकाश के अपने अवयवी रंगों में विभाजित होकर स्पेक्ट्रम बनाने की इस घटना को प्रकाश का 'वर्ण-विक्षेपण' (Dispersion) कहा जाता है। • वर्ण-विक्षेपण इसलिए होता है क्योंकि विभिन्न तरंगदैर्घ्य (रंगों) के प्रकाश की काँच में चाल भिन्न होती है, जिससे उनका अपवर्तनांक और विचलन कोण अलग-अलग होता है। • प्रिज्म से गुजरने पर बैंगनी रंग (सबसे कम तरंगदैर्घ्य) का विचलन सबसे अधिक और लाल रंग (सबसे अधिक तरंगदैर्घ्य) का विचलन सबसे कम होता है। सही उत्तर: (c) विक्षेपण
