Railways PYQCBT 1 2026General Knowledge & Current AffairsEconomy, Banking & Reports

RRB NTPC · प्रश्न 90

मिजोरम के किस जिले को नीति आयोग के SDG इंडेक्स NE डिस्ट्रिक्ट्स 2023-24 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले के रूप में मान्यता दी गई?

  1. आइजोल

  2. चंफाई

  3. ह्नाहथियाल

  4. लुंगलेई

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) ह्नाहथियाल

व्याख्या

• नीति आयोग के पूर्वोत्तर जिला SDG सूचकांक 2023–24 में मिजोरम के हनाहथियाल जिले को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले के रूप में मान्यता दी गई। • नीति आयोग, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (MoDoNER) और UNDP ने पूर्वोत्तर क्षेत्र जिला SDG सूचकांक (2023–24) का दूसरा संस्करण जारी किया। संबंधित तथ्य: • मिजोरम के हनाहथियाल (Hnahthial) जिले ने 81.43 के समग्र स्कोर के साथ पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र और मिजोरम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। • मिजोरम के ही चम्फाई (Champhai) जिले ने समग्र रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। • 2023–24 के इस सूचकांक में आठ पूर्वोत्तर राज्यों के 121 जिलों में से 85% जिलों ने 'फ्रंट रनर' (स्कोर 65–99) श्रेणी हासिल की। सही उत्तर: (c) ह्नाहथियाल

उत्तर समझाने वाला चित्र