RRB NTPC · प्रश्न 41
इलेक्ट्रॉन की खोज का श्रेय किसे दिया जाता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) जे.जे. थॉमसन
• इलेक्ट्रॉन की खोज का श्रेय जे. जे. थॉमसन को दिया जाता है। • कैथोड किरण और नाभिकीय प्रकीर्णन प्रयोगों के माध्यम से उप-परमाण्विक कणों (इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन) की खोज की गई थी। संबंधित तथ्य: • ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी जे. जे. थॉमसन ने 1897 में कैथोड किरण नलिका प्रयोगों के दौरान इलेक्ट्रॉन की खोज की थी। • उन्होंने इन ऋणावेशित कणों के आवेश-द्रव्यमान अनुपात (e/m) को मापा और उन्हें 1906 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। • अर्नेस्ट रदरफोर्ड ने परमाणु नाभिक (1911) और प्रोटॉन की खोज की, जबकि जेम्स चैडविक ने 1932 में न्यूट्रॉन की खोज की। सही उत्तर: (d) जे.जे. थॉमसन
