RRB NTPC · प्रश्न 65
कौन सा पादप ऊतक जड़ों से पत्तियों तक पानी के परिवहन के लिए जिम्मेदार है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) जाइलम
• जड़ों से पत्तियों तक जल के परिवहन के लिए 'जाइलम' ऊतक उत्तरदायी है। • संवहनी पौधों में आंतरिक परिवहन के लिए दो विशेष संवहन ऊतक—जाइलम और फ्लोएम—पाए जाते हैं। संबंधित तथ्य: • जाइलम (Xylem) वह संवहनी ऊतक है जो जड़ों से पत्तियों और तने तक जल तथा खनिज लवणों के ऊर्ध्वमुखी परिवहन के लिए उत्तरदायी है। • इसमें वाहिनिकाएँ (tracheids), वाहिकाएँ (vessels), जाइलम मृदुतक और जाइलम तंतु शामिल होते हैं। • फ्लोएम (Phloem) प्रकाश संश्लेषण द्वारा निर्मित भोजन को पत्तियों से पौधे के अन्य भागों तक पहुँचाता है। सही उत्तर: (b) जाइलम
