SSC CGL – Combined Graduate Level Examination · प्रश्न 35
निम्नलिखित में से अशोक के किस प्रमुख शिलालेख में कलिंग युद्ध का उल्लेख किया गया है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) तेरहवें
• अशोक के 14 प्रमुख शिलालेखों में तेरहवाँ (XIII) शिलालेख सबसे बड़ा और ऐतिहासिक दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। इसमें राज्याभिषेक के 8वें वर्ष (261 ईसा पूर्व) में लड़े गए कलिंग युद्ध के भीषण नरसंहार और अशोक के हृदय परिवर्तन का विस्तृत वर्णन है। • इस युद्ध के बाद अशोक ने 'भेरीघोष' (सैन्य विजय) को त्यागकर 'धम्मघोष' (धम्म-विजय) की नीति अपनाई। • तेरहवें शिलालेख में पाँच समकालीन यवन (यूनानी) राजाओं — अंतियोकस द्वितीय (सीरिया), तुरमय/टॉलेमी द्वितीय (मिस्र), अंतिकिनी (मकदूनिया), मग (सीरीन) और अलिकसुंदर (एपिरस) — का भी उल्लेख है। सही उत्तर: (b) तेरहवें
