SSC CGL – Combined Graduate Level Examination · प्रश्न 37
'भागीरथी' और 'अलकनंदा' नदियों का संगम कहाँ होता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) देवप्रयाग
• भागीरथी नदी (गंगोत्री हिमनद के गोमुख से उद्गम) और अलकनंदा नदी (सतोपंथ हिमनद से उद्गम) का संगम उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित 'देवप्रयाग' में होता है; इसी संगम के बाद संयुक्त धारा को 'गंगा' के नाम से जाना जाता है। • अलकनंदा के पंच प्रयाग (उत्तर से दक्षिण क्रम में): विष्णुप्रयाग (अलकनंदा + धौलीगंगा), नंदप्रयाग (अलकनंदा + नंदाकिनी), कर्णप्रयाग (अलकनंदा + पिंडर), रुद्रप्रयाग (अलकनंदा + मंदाकिनी) और देवप्रयाग (अलकनंदा + भागीरथी)। • हरिद्वार से गंगा नदी पर्वतों को छोड़कर मैदानी भाग में प्रवेश करती है। सही उत्तर: (b) देवप्रयाग
