State PCS PYQPrelims 2019

UPPCS · प्रश्न 121

निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? (विटामिन – प्रचुर स्रोत)

  1. विटामिन B6 – धान की चोकर (राइस ब्रैन)
  2. विटामिन B2 – कॉड-यकृत तेल
  3. विटामिन E – गेहूँ अंकुर तेल
  4. विटामिन K – अल्फाल्फा
उत्तर देखें और व्याख्या

उत्तर: (B) विटामिन B2 – कॉड-यकृत तेल

व्याख्या

कॉड-यकृत तेल विटामिन A और D का समृद्ध स्रोत है, विटामिन B2 (राइबोफ्लेविन) का नहीं। धान की चोकर – B6, गेहूँ अंकुर तेल – विटामिन E और अल्फाल्फा – विटामिन K सही हैं।