UPPCS · प्रश्न 71
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। कथन (A): सतत विकास मानव समाज के कल्याण हेतु महत्त्वपूर्ण है। कारण (R): सतत विकास से अभिप्राय ऐसे विकास से है, जो भावी पीढ़ियों की जरूरतें पूरी करने की योग्यता को प्रभावित किए बिना वर्तमान समय की आवश्यकता पूरी करे। नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर चुनिए:
उत्तर देखें और व्याख्या
उत्तर: (A) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
व्याख्या
दोनों सही हैं और R, A की व्याख्या है: सतत विकास (ब्रंटलैंड परिभाषा) भावी पीढ़ियों से समझौता किए बिना वर्तमान आवश्यकताएँ पूरी करता है, इसलिए मानव कल्याण हेतु महत्वपूर्ण है।