UPPCS · प्रश्न 73
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में कौन सही है/हैं? I. यह 75 प्रतिशत ग्रामीण और 50 प्रतिशत शहरी जनसंख्या को आच्छादित करेगी। II. महिलाओं और बच्चों को पोषण संबंधी सहायता पर विशेष ध्यान देना। III. 18 वर्ष आयु से अधिक की सबसे बड़ी महिला परिवार की मुखिया होगी। नीचे दिये हुए कूटों में से सही उत्तर चुनिएः
उत्तर देखें और व्याख्या
उत्तर: (C) I, II और III सही हैं
व्याख्या
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 75% ग्रामीण और 50% शहरी जनसंख्या को शामिल करता है, महिलाओं व बच्चों को विशेष पोषण सहायता देता है और राशन कार्ड हेतु 18+ आयु की सबसे बड़ी महिला को परिवार का मुखिया बनाता है। तीनों कथन सही हैं।