UPPCS · प्रश्न 124
भारत के महान्यायवादी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये— 1. राष्ट्रपति किसी ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति करेगा जो उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिये अर्ह हो। 2. महान्यायवादी इतना पारिश्रमिक प्राप्त करेगा जो संसद अवधारित करे। नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए-
उत्तर देखें और व्याख्या
उत्तर: (A) केवल 1 सही है
व्याख्या
अनुच्छेद 76 के अनुसार महान्यायवादी उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनने हेतु अर्ह होना चाहिए (1 सही); उसका पारिश्रमिक राष्ट्रपति निर्धारित करते हैं, संसद नहीं (2 गलत)। अतः केवल 1।