State PCS PYQPrelims 2020

UPPCS · प्रश्न 126

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। कथन (A): भारतीय संघात्मक व्यवस्था को ‘अर्ध-संघात्मक’ कहा जाता है। कारण (R): भारत में एक स्वतंत्र न्यायपालिका है, जिसे न्यायिक पुनर्विलोकन का अधिकार है। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए:

  1. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
  2. (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
  3. (A) सही है, परंतु (R) गलत है
  4. (A) गलत है, परंतु (R) सही है
उत्तर देखें और व्याख्या

उत्तर: (B) (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है

व्याख्या

दोनों सही हैं पर R, A की व्याख्या नहीं है। भारत ‘अर्ध-संघात्मक’ (के.सी. व्हीयर) प्रबल एकात्मक लक्षणों (सशक्त केंद्र, एकल संविधान, आपात शक्तियाँ, राज्यपाल) के कारण है; स्वतंत्र न्यायपालिका तो संघीय लक्षण है।