Civil Services Examination · प्रश्न 17
निम्नलिखित लेखांश को पढ़िए और उसके उपरांत दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर केवल लेखांश पर ही आधारित होना चाहिए। लेखांश: पारिस्थितिकी-तंत्र लोगों को विविध प्रकार की वस्तुएँ एवं सेवाएँ प्रदान करते हैं; खाद्य, स्वच्छ जल, स्वच्छ वायु, बाढ़ नियंत्रण, मृदा स्थिरीकरण, परागण, जलवायु विनियमन, आध्यात्मिक परितोष तथा सौंदर्यपरक आनंद, कुछ नाम गिनाए जा सकते हैं। इनमें से अधिकांश लाभ या तो अप्रतिस्थापनीय हैं या उनको प्रतिस्थापित करने वाली प्रौद्योगिकी प्रतिषेधक रूप से महँगी है। उदाहरणार्थ, समुद्री जल का विलवणीकरण कर पेय अलवण जल उपलब्ध कराया जा सकता है, किन्तु यह अत्यधिक लागत पर ही संभव है। तेजी से बढ़ती मानव जनसंख्या ने वस्तुओं और सेवाओं की, विशेषकर खाद्य, अलवण जल, इमारती लकड़ी, रेशों और ईंधन की, अपनी बढ़ी हुई आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पृथ्वी के पारिस्थितिकी-तंत्रों को अत्यधिक बदल डाला है। इन आपरिवर्तनों ने मानव के कल्याण और आर्थिक विकास में भरपूर योगदान दिया है। ये लाभ समान रूप से वितरित नहीं हुए हैं। इन परिवर्तनों से कुछ लोगों की वस्तुतः हानि हुई है। इसके अतिरिक्त, पारिस्थितिकी-तंत्र की कुछ वस्तुओं एवं सेवाओं की अल्पावधि वृद्धि, दूसरों के दीर्घावधि अवकर्षण की लागत पर हुई है। उदाहरणार्थ, खाद्य एवं रेशों के उत्पादन को बढ़ाने के प्रयासों से कुछ पारिस्थितिकी-तंत्रों की निर्मल जल प्रदान करने, बाढ़ नियंत्रित करने तथा जैव-विविधता को आधार प्रदान करने की क्षमता में ह्रास हुआ है। प्रश्न: लेखांश के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। बढ़ती मानव जनसंख्या का प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है : 1. आध्यात्मिक परितोष पर 2. सौंदर्यपरक आनंद पर 3. पेय अलवण जल पर 4. खाद्य एवं रेशों के उत्पादन पर 5. जैव-विविधता पर उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) केवल 3 और 5
दिया गया / अवधारणा: अनुच्छेद 2 के अंतिम वाक्यों में जाँचें कि बढ़ती मानव जनसंख्या से किन क्षमताओं में ह्रास हुआ है। बिंदु 1, 2 व 4 की जाँच: आध्यात्मिक परितोष (1) और सौंदर्यपरक आनंद (2) का केवल अनुच्छेद 1 में उल्लेख है, जबकि खाद्य एवं रेशों के उत्पादन (4) में वृद्धि की गई है। बिंदु 3 व 5 की पुष्टि: अंतिम वाक्य स्पष्ट करता है कि पारिस्थितिकी-तंत्रों की निर्मल जल प्रदान करने (3) तथा जैव-विविधता को आधार प्रदान करने (5) की क्षमता में ह्रास हुआ है। परिणाम: केवल कथन 3 और 5 सही हैं। सही उत्तर: (c) केवल 3 और 5
