Civil Services Examination · प्रश्न 20
निम्नलिखित लेखांश को पढ़िए और उसके उपरांत दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर केवल लेखांश पर ही आधारित होना चाहिए। लेखांश: एक नैतिक कृत्य हमारा अपना कृत्य होना चाहिए; हमारे अपने संकल्प से प्रस्फुटित होना चाहिए। यदि हम यंत्रवत कार्य करते हैं, तो हमारे कृत्य में कोई नैतिक पुट नहीं होता। यह कृत्य तभी नैतिक होगा, यदि हम यंत्र की तरह कार्य करने को उचित समझें और उसी प्रकार कार्य करें। क्योंकि, ऐसा करते हुए हम अपने विवेक का प्रयोग करते हैं। हमें अपने मन में यांत्रिक ढंग से कार्य करने और साभिप्राय कार्य करने के बीच विभेद रखना चाहिए। किसी राजा के लिए एक अपराधी को क्षमादान देना नैतिक हो सकता है। किन्तु इस क्षमादान के आदेश का पालन करने वाला दूत राजा के इस नैतिक कृत्य में केवल एक यांत्रिक भूमिका का ही निर्वाह करता है। किन्तु यह दूत राजा के आदेश का यदि अपना कर्तव्य समझकर निर्वाह करे, तो उसका कृत्य एक नैतिक कृत्य होगा। कोई ऐसा व्यक्ति जो अपनी बुद्धि और विचार शक्ति का प्रयोग नहीं करता, और स्वयं को धारा के प्रवाह के साथ लकड़ी के कुन्दे के समान बह जाने देता है, नैतिकता को भला कैसे समझ सकता है। व्यक्ति कभी-कभी परम कल्याण की दृष्टि से रूढ़ि की अवज्ञा कर स्वयं अपने निर्णय से कार्य करता है। प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन लेखक के विचारों का सर्वोत्तम वर्णन करता है/करते हैं? 1. नैतिक कृत्य की पूर्ति के लिए अपने विवेक का प्रयोग आवश्यक है। 2. किसी स्थिति के प्रति मनुष्य को अविलंब प्रतिक्रिया करनी चाहिए। 3. मनुष्य को अपने कर्तव्य का पालन करना ही चाहिए। 4. नैतिक होने के लिए मनुष्य को रूढ़ि की अवज्ञा करने में समर्थ होना चाहिए। नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए :
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) 1 और 4
दिया गया / अवधारणा: लेखांश 4 में नैतिक कृत्य पर लेखक के मूल विचारों को व्यक्त करने वाले कथनों की पहचान करें। कथन 1 की पुष्टि: लेखक के अनुसार नैतिक कृत्य में अपने विवेक, बुद्धि और विचार शक्ति का प्रयोग आवश्यक है ⇒ कथन 1 सही है। कथन 2, 3 व 4 की जाँच: अविलंब प्रतिक्रिया (2) का उल्लेख नहीं है और कर्तव्य (3) केवल एक उदाहरण के रूप में आया है; अंतिम वाक्य स्पष्ट कहता है कि व्यक्ति कभी-कभी परम कल्याण की दृष्टि से रूढ़ि की अवज्ञा कर अपने निर्णय से कार्य करता है (4 सही है)। परिणाम: कथन 1 और 4 लेखक के विचारों का सर्वोत्तम वर्णन करते हैं। सही उत्तर: (d) 1 और 4
