UPSC PYQPrelims 2011

Civil Services Examination · प्रश्न 28

निम्नलिखित लेखांश को पढ़िए और उसके उपरांत दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर केवल लेखांश पर ही आधारित होना चाहिए। लेखांश: जब कोई देश विदेशी प्रभुत्व के अधीन होता है, तब वह किसी विलुप्त युग के सपनों में वर्तमान से पलायन ढूँढ़ता है, और अपने बीते महान् कल की कल्पनाओं में सांत्वना पाता है। यह एक मूर्खतापूर्ण और खतरनाक विनोद है, जिसमें हम में से अनेक मग्न रहते हैं। हम भारतीयों का यह आचरण भी उतना ही प्रश्नास्पद है कि हम अब भी यह सोचते हैं कि हम आध्यात्मिक दृष्टि से महान् हैं, जबकि हम अन्य विषयों में विश्व में नीचे आ चुके हैं। आध्यात्मिक या अन्य कोई महानता, स्वतंत्रता और अवसर के अभाव में या भुखमरी और दुःख के रहते हुए संस्थापित नहीं की जा सकती। बहुत से पाश्चात्य लेखकों ने इस धारणा को बढ़ावा दिया है कि भारतीय परलोक-परायण हैं। मैं समझता हूँ कि हर देश में निर्धन और अभागे लोग, कुछ हद तक परलोक-परायण बन जाते हैं, जब तक कि वे क्रांतिकारी ही न बन जाएँ, क्योंकि यह लोक प्रत्यक्षतः उनके लिए नहीं है। पराधीन जनों की भी यही स्थिति होती है। जैसे-जैसे विकसित होकर कोई व्यक्ति परिपक्व होता है, वैसे-वैसे वह बाहरी वस्तुपरक दुनिया में न तो पूर्णतः तल्लीन रहता है न ही उससे संतुष्ट होता है। वह कुछ आंतरिक अर्थ भी ढूँढ़ना चाहता है, कुछ मनोवैज्ञानिक और भौतिक संतोष भी तलाशना चाहता है। यही स्थिति जनों और सभ्यताओं की भी होती है जैसे-जैसे वे परिपक्व और विकसित होकर वयस्क होते हैं। प्रत्येक सभ्यता और प्रत्येक जन बाह्य जीवन और आंतरिक जीवन की इन समानांतर धाराओं को प्रदर्शित करते हैं। जब ये धाराएँ आपस में मिल जाती हैं या एक-दूसरे के सन्निकट रहती हैं, तब संतुलन और स्थिरता बनी रहती है। जब ये भिन्न दिशाओं में चली जाती हैं, संघर्ष उत्पन्न हो जाता है तथा मन और आत्मा को यंत्रणा देने वाली संकटावस्था उत्पन्न हो जाती है। प्रश्न: निम्नलिखित मान्यताओं पर विचार कीजिए : 1. विदेशी प्रभुत्व के अधीन एक देश आध्यात्मिक अनुसरण में मग्न नहीं हो सकता। 2. आध्यात्मिक अनुसरण में निर्धनता अवरोधक है। 3. पराधीन जन परलोक-परायण बन सकते हैं। प्रस्तुत लेखांश के संदर्भ में, कौन-सी उपर्युक्त मान्यता/मान्यताएँ वैध है/हैं?

  1. 1 और 2

  2. केवल 2

  3. 2 और 3

  4. केवल 3

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) 2 और 3

व्याख्या

दिया गया / अवधारणा: जाँचें कि अनुच्छेद 1 के आधार पर तीनों में से कौन-सी मान्यताएँ वैध हैं। मान्यता 1 का निरसन: लेखांश कहता है कि स्वतंत्रता के अभाव में आध्यात्मिक महानता संस्थापित नहीं हो सकती, यह नहीं कि आध्यात्मिक अनुसरण असंभव है ⇒ 1 अमान्य है। मान्यता 2 व 3 की पुष्टि: 'आध्यात्मिक या अन्य कोई महानता... भुखमरी और दुःख के रहते हुए संस्थापित नहीं की जा सकती' से स्पष्ट है कि निर्धनता अवरोधक है (2 वैध है) ⇒ 'पराधीन जनों की भी यही स्थिति होती है' से स्पष्ट है कि वे परलोक-परायण बन सकते हैं (3 वैध है)। परिणाम: मान्यताएँ 2 और 3 वैध हैं। सही उत्तर: (c) 2 और 3

उत्तर समझाने वाला चित्र