UPSC PYQPrelims 2011

Civil Services Examination · प्रश्न 33

निम्नलिखित लेखांश को पढ़िए और उसके उपरांत दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर केवल लेखांश पर ही आधारित होना चाहिए।

प्रश्न में दी गई आकृति

लेखांश: किसी दावत में शामिल होने के दौरान एक व्यक्ति संदूषित जल के संपर्क में आया। उसे कुछ दिनों बाद बुखार आ गया और दस्त लग गए। शुरू के कुछ दिनों तक वह बुखार और दस्त को भुगतता रहा, फिर उसने डॉक्टर से दवा ली। उपचार शुरू करने के पश्चात्, शीघ्र ही उसे आराम आना शुरू हो गया और वह कुछ ही दिनों में बिल्कुल ठीक हो गया। निम्नलिखित आलेख में उस व्यक्ति की रुग्ण अवस्था के विभिन्न चरण वक्र के A, B, C, D एवं E क्षेत्रों के रूप में दर्शाए गए हैं। प्रश्न: वक्र के किस क्षेत्र से इंगित होता है कि उपचार से प्रभावी राहत प्राप्त हुई?

  1. C

  2. D

  3. E

  4. यह वक्र उपचार को नहीं दर्शाता

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) E

व्याख्या

दिया गया / अवधारणा: जीवाणु संक्रमण के प्रभावी उपचार से जीवाणुओं की संख्या में तेज़ी से गिरावट आती है और रोगी स्वस्थ हो जाता है। वक्र का विश्लेषण: क्षेत्र D में शीर्ष पर पहुँचने के बाद, क्षेत्र E में जीवाणुओं की संख्या तेज़ी से घटकर शून्य की ओर आ जाती है। लेखांश से मिलान: 'उपचार शुरू करने के पश्चात्, शीघ्र ही उसे आराम आना शुरू हो गया और वह कुछ ही दिनों में बिल्कुल ठीक हो गया' — यह क्षेत्र E से प्रदर्शित होता है। परिणाम: क्षेत्र E उपचार से प्रभावी राहत को इंगित करता है। सही उत्तर: (c) E

उत्तर समझाने वाला चित्र