Civil Services Examination · प्रश्न 44
निम्नलिखित लेखांश को पढ़िए और उसके उपरांत दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर केवल लेखांश पर ही आधारित होना चाहिए। लेखांश: एक जाति जो किसी पारिस्थितिकी-तंत्र में अपनी प्रचुरता के अनुपात से बढ़ कर प्रभाव डालती है, उसे कुंजीशिला (कीस्टोन) जाति कहा जाता है। कुंजीशिला (कीस्टोन) जाति, जाति की समुदायों की समृद्धि तथा पारिस्थितिकी-तंत्रों में व्याप्त ऊर्जा और पदार्थों के प्रवाह को प्रभावित कर सकती है। समुद्री तारा पाइसैस्टर ओकरेसियस भी, जो उत्तरी अमेरिका के प्रशांत सागरीय तट पर चट्टानी अंतराज्वारीय पारिस्थितिकी-तंत्रों में रहता है, कुंजीशिला (कीस्टोन) जाति का एक उदाहरण है। इसका पसंदीदा शिकार मिटिलस केलिफोर्नियानस शंबु है। समुद्री ताराओं की अनुपस्थिति में, ये शंबु अंतराज्वारीय प्रदेश की विस्तृत पेटी में अपने अन्य प्रतियोगियों से संख्या में इतनी अधिक बढ़ जाती हैं कि उनके लिए स्थान नहीं छोड़तीं। समुद्री तारे इन शंबुओं को ग्रास बना, इस पेटी में अनावृत स्थान उत्पन्न कर देते हैं जिसमें विविध प्रकार की अन्य जातियाँ अपने लिए स्थान बना लेती हैं। वाशिंगटन विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाँच वर्ष की अवधि में अंतराज्वारीय प्रदेश के चयनित भागों से समुद्री तारों को बारंबार हटाकर जाति की समृद्धि पर पाइसैस्टर के प्रभाव को दर्शाया गया है। जिन क्षेत्रों से समुद्री तारों को हटाया गया था, उन क्षेत्रों में दो प्रमुख परिवर्तन घटित हुए। प्रथम, शंबु संस्तर का निचला किनारा अंतराज्वारीय क्षेत्र में और नीचे विस्तृत हो गया जिससे यह प्रकट होता है कि उन क्षेत्रों में जहाँ शंबु अपने अधिकांश समय जल-आच्छादित रहती हैं वहाँ समुद्री तारे उन्हें समूल नष्ट करने की क्षमता रखते हैं। दूसरा, जिस प्रदेश से समुद्री तारों को हटाया गया, वहाँ अचानक नाटकीय ढंग से समुद्री जंतुओं और शैवालों की 28 जातियाँ विलुप्त हो गईं। अंततः उस पूरे अधःस्तर को उस क्षेत्र के प्रबल प्रतियोगी मिटिलस ने अकेले ही घेर लिया। पाइसैस्टर के परभक्षण से, प्रतियोगी सम्बन्धों पर पड़ने वाला प्रभाव ही यह अधिकांशतः सुनिश्चित करता है कि चट्टानी अंतराज्वारीय पारिस्थितिकी-तंत्रों में कौन सी जातियों का जीवन बना रहता है। प्रश्न: लेखांश का मर्म क्या है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) कुंजीशिला (कीस्टोन) जाति, जाति की विविधता को सुनिश्चित करती है।
दिया गया / अवधारणा: लेखांश का मर्म वह केंद्रीय विचार है जिसे उदाहरण और प्रायोगिक अध्ययन द्वारा सिद्ध किया गया है। लेखांश विश्लेषण: अनुच्छेद 1 बताता है कि कुंजीशिला जाति समुदायों की समृद्धि को प्रभावित करती है, और अनुच्छेद 2 का अध्ययन दिखाता है कि समुद्री तारे को हटाने पर 28 जातियाँ विलुप्त हो गईं। अन्य विकल्पों का निरसन: (a) एक गौण तथ्य है, (b) कारण-प्रभाव को उलट देता है, और (d) गलत है क्योंकि समुद्री तारे को 'भी एक उदाहरण' कहा गया है। परिणाम: लेखांश का मर्म यह है कि कुंजीशिला जाति, जाति की विविधता को सुनिश्चित करती है। सही उत्तर: (c) कुंजीशिला (कीस्टोन) जाति, जाति की विविधता को सुनिश्चित करती है।
