Civil Services Examination · प्रश्न 47
निम्नलिखित लेखांश को पढ़िए और उसके उपरांत दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर केवल लेखांश पर ही आधारित होना चाहिए। लेखांश: एक जाति जो किसी पारिस्थितिकी-तंत्र में अपनी प्रचुरता के अनुपात से बढ़ कर प्रभाव डालती है, उसे कुंजीशिला (कीस्टोन) जाति कहा जाता है। कुंजीशिला (कीस्टोन) जाति, जाति की समुदायों की समृद्धि तथा पारिस्थितिकी-तंत्रों में व्याप्त ऊर्जा और पदार्थों के प्रवाह को प्रभावित कर सकती है। समुद्री तारा पाइसैस्टर ओकरेसियस भी, जो उत्तरी अमेरिका के प्रशांत सागरीय तट पर चट्टानी अंतराज्वारीय पारिस्थितिकी-तंत्रों में रहता है, कुंजीशिला (कीस्टोन) जाति का एक उदाहरण है। इसका पसंदीदा शिकार मिटिलस केलिफोर्नियानस शंबु है। समुद्री ताराओं की अनुपस्थिति में, ये शंबु अंतराज्वारीय प्रदेश की विस्तृत पेटी में अपने अन्य प्रतियोगियों से संख्या में इतनी अधिक बढ़ जाती हैं कि उनके लिए स्थान नहीं छोड़तीं। समुद्री तारे इन शंबुओं को ग्रास बना, इस पेटी में अनावृत स्थान उत्पन्न कर देते हैं जिसमें विविध प्रकार की अन्य जातियाँ अपने लिए स्थान बना लेती हैं। वाशिंगटन विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाँच वर्ष की अवधि में अंतराज्वारीय प्रदेश के चयनित भागों से समुद्री तारों को बारंबार हटाकर जाति की समृद्धि पर पाइसैस्टर के प्रभाव को दर्शाया गया है। जिन क्षेत्रों से समुद्री तारों को हटाया गया था, उन क्षेत्रों में दो प्रमुख परिवर्तन घटित हुए। प्रथम, शंबु संस्तर का निचला किनारा अंतराज्वारीय क्षेत्र में और नीचे विस्तृत हो गया जिससे यह प्रकट होता है कि उन क्षेत्रों में जहाँ शंबु अपने अधिकांश समय जल-आच्छादित रहती हैं वहाँ समुद्री तारे उन्हें समूल नष्ट करने की क्षमता रखते हैं। दूसरा, जिस प्रदेश से समुद्री तारों को हटाया गया, वहाँ अचानक नाटकीय ढंग से समुद्री जंतुओं और शैवालों की 28 जातियाँ विलुप्त हो गईं। अंततः उस पूरे अधःस्तर को उस क्षेत्र के प्रबल प्रतियोगी मिटिलस ने अकेले ही घेर लिया। पाइसैस्टर के परभक्षण से, प्रतियोगी सम्बन्धों पर पड़ने वाला प्रभाव ही यह अधिकांशतः सुनिश्चित करता है कि चट्टानी अंतराज्वारीय पारिस्थितिकी-तंत्रों में कौन सी जातियों का जीवन बना रहता है। प्रश्न: निम्नलिखित मान्यताओं पर विचार कीजिए : 1. पारिस्थितिकी-तंत्र में खाद्य-शृंखलाएँ/खाद्य जाल, कुंजीशिला (कीस्टोन) जाति से प्रभावित होते हैं। 2. कुंजीशिला (कीस्टोन) जाति की उपस्थिति जलीय पारिस्थितिकी-तंत्रों की एक विशिष्ट विशेषता है। 3. यदि किसी पारिस्थितिकी-तंत्र से कुंजीशिला (कीस्टोन) जाति को पूर्णतः हटा दिया जाए, तो इससे वह पारिस्थितिकी-तंत्र बिल्कुल ध्वस्त हो जाएगा। प्रस्तुत लेखांश के संदर्भ में, कौन-सी उपर्युक्त मान्यता/मान्यताएँ वैध है/हैं?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) केवल 1 और 3
दिया गया / अवधारणा: लेखांश के आधार पर तीनों मान्यताओं की वैधता की जाँच करें। मान्यता 1 की जाँच: कुंजीशिला जाति परभक्षण, प्रतियोगी संबंधों तथा ऊर्जा व पदार्थों के प्रवाह को नियंत्रित करती है ⇒ खाद्य-शृंखलाएँ/खाद्य जाल इससे प्रभावित होते हैं (1 वैध है)। मान्यता 2 व 3 की जाँच: समुद्री तारे को कुंजीशिला जाति का 'भी एक उदाहरण' कहा गया है, अतः यह केवल जलीय तंत्रों तक सीमित नहीं है (2 अवैध है); कुंजीशिला जाति को हटाने पर 28 जातियाँ विलुप्त हो गईं जिससे तंत्र का संतुलन ध्वस्त हो गया (3 वैध है)। परिणाम: केवल मान्यताएँ 1 और 3 वैध हैं। सही उत्तर: (c) केवल 1 और 3
