UPSC PYQPrelims 2011

Civil Services Examination · प्रश्न 7

निम्नलिखित लेखांश को पढ़िए और उसके उपरांत दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर केवल लेखांश पर ही आधारित होना चाहिए। लेखांश: 'सृजनशील समाज' की अवधारणा किसी समाज के विकास के उस चरण को निर्दिष्ट करती है जिसमें बड़ी संख्या में संभाव्य विरोधाभास मुखर और सक्रिय हो उठते हैं। यह उस समय सर्वाधिक सुस्पष्ट होता है जिस समय उत्पीड़ित सामाजिक समूह राजनीतिक स्तर पर संघटित हो जाते हैं और अपने अधिकारों की माँग करते हैं। विकासशील देशों में किसानों और जनजातियों का उमड़ कर उठना, क्षेत्रीय स्वायत्तता और आत्मनिर्णय के लिए आंदोलन, पर्यावरण आंदोलन और नारी आंदोलन समकालीन समय में सृजनशील समाज के आविर्भाव के लक्षण हैं। इन सामाजिक आंदोलनों के रूप और उनकी तीव्रता अलग-अलग देशों में और किसी एक देश के अलग-अलग हिस्सों में भिन्न-भिन्न हो सकती है। किन्तु समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक रूपान्तरण लाने के लिए इन आंदोलनों की उपस्थिति मात्र, देश में सृजनशील समाज के आविर्भाव को इंगित करती है। प्रश्न: लेखांश के अनुसार सामाजिक आंदोलनों की अभिव्यक्तियाँ कौन-कौन सी हैं? 1. आक्रामकता और दाहक होना। 2. बाह्य बलों के द्वारा उकसाया जाना। 3. सामाजिक समानता और वैयक्तिक स्वतंत्रता की तलाश। 4. समाज के अवमानित वर्गों को विशेषाधिकार और आत्मसम्मान प्रदान करने का आग्रह। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

  1. केवल 1 और 3

  2. केवल 2 और 4

  3. केवल 3 और 4

  4. 1, 2, 3 और 4

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) केवल 3 और 4

व्याख्या

दिया गया / अवधारणा: लेखांश 2 में सामाजिक आंदोलनों के स्वरूप की जाँच करें। कथन 1 व 2 का निरसन: लेखांश में आक्रामकता/दाहकता (1) या बाह्य बलों द्वारा उकसावे (2) का कहीं उल्लेख नहीं है। कथन 3 व 4 की पुष्टि: उत्पीड़ित समूहों (किसान, जनजाति, नारी) द्वारा अधिकारों, स्वायत्तता और सामाजिक रूपान्तरण की माँग सामाजिक समानता व स्वतंत्रता की तलाश (3) तथा अवमानित वर्गों को आत्मसम्मान दिलाने के आग्रह (4) को दर्शाती है। परिणाम: केवल कथन 3 और 4 सही हैं। सही उत्तर: (c) केवल 3 और 4

उत्तर समझाने वाला चित्र