Civil Services Examination · प्रश्न 6
निम्नलिखित लेखांश को पढ़िए और उसके उपरांत दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर केवल लेखांश पर ही आधारित होना चाहिए। लेखांश: 'सृजनशील समाज' की अवधारणा किसी समाज के विकास के उस चरण को निर्दिष्ट करती है जिसमें बड़ी संख्या में संभाव्य विरोधाभास मुखर और सक्रिय हो उठते हैं। यह उस समय सर्वाधिक सुस्पष्ट होता है जिस समय उत्पीड़ित सामाजिक समूह राजनीतिक स्तर पर संघटित हो जाते हैं और अपने अधिकारों की माँग करते हैं। विकासशील देशों में किसानों और जनजातियों का उमड़ कर उठना, क्षेत्रीय स्वायत्तता और आत्मनिर्णय के लिए आंदोलन, पर्यावरण आंदोलन और नारी आंदोलन समकालीन समय में सृजनशील समाज के आविर्भाव के लक्षण हैं। इन सामाजिक आंदोलनों के रूप और उनकी तीव्रता अलग-अलग देशों में और किसी एक देश के अलग-अलग हिस्सों में भिन्न-भिन्न हो सकती है। किन्तु समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक रूपान्तरण लाने के लिए इन आंदोलनों की उपस्थिति मात्र, देश में सृजनशील समाज के आविर्भाव को इंगित करती है। प्रश्न: "सृजनशील समाज" से लेखक का क्या निहितार्थ है? 1. एक समाज जहाँ विविध कलारूप और साहित्यिक लेखन प्रोत्साहन पाने का प्रयत्न करते हैं। 2. एक समाज जहाँ सामाजिक असमानताएँ मानक की तरह स्वीकृत हैं। 3. एक समाज जहाँ विशाल संख्या में अंतर्विरोध मान लिए जाते हैं। 4. एक समाज जहाँ शोषित और उत्पीड़ित समूहों में अपने मानवाधिकारों एवं उत्थान की चेतना विकसित होती है। नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए :
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) 3 और 4
दिया गया / अवधारणा: लेखांश 2 के प्रथम दो वाक्यों में 'सृजनशील समाज' की परिभाषा की जाँच करें। कथन 1 व 2 की जाँच: कला एवं साहित्य (1) का उल्लेख नहीं है और उत्पीड़ित समूह असमानता को स्वीकार करने के बजाय अपने अधिकारों की माँग करते हैं (2 गलत है)। कथन 3 व 4 की पुष्टि: प्रथम वाक्य के अनुसार बड़ी संख्या में संभाव्य अंतर्विरोध मुखर होते हैं (3 सही है) ⇒ द्वितीय वाक्य के अनुसार शोषित व उत्पीड़ित समूह संगठित होकर अधिकारों की माँग करते हैं (4 सही है)। परिणाम: कथन 3 और 4 सही हैं। सही उत्तर: (c) 3 और 4
