UPSC PYQPrelims 2011

Civil Services Examination · प्रश्न 2

निम्नलिखित लेखांश को पढ़िए और उसके उपरांत दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर केवल लेखांश पर ही आधारित होना चाहिए। लेखांश: समावेशी संवृद्धि की प्राप्ति के लिए राज्य की भूमिका पर पुनर्विचार की गंभीर आवश्यकता है। सरकार के आकार के विषय में अर्थशास्त्रियों के बीच हुई आरंभिक बहस भ्रामक हो सकती है। समय की आवश्यकता है कि एक सामर्थ्यकारी सरकार हो। राज्य सभी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके, यह भारत राष्ट्र के विशाल और जटिल स्वरूप को देखते हुए आसान नहीं है। सरकार सभी अनिवार्य वस्तुओं का उत्पादन करे, सभी आवश्यक नौकरियों का सृजन करे, और सभी वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण रखे, ऐसी अपेक्षा विशाल बोझिल नौकरशाही और व्यापक भ्रष्टाचार की ओर ले जाएगी। लक्ष्य यह होना चाहिए कि राष्ट्र के संस्थापकों ने जिस समावेशी संवृद्धि का उद्देश्य रखा था, हम उसके साथ बने रहें और साथ ही इसके प्रति एक अपेक्षाकृत अधिक आधुनिक दृष्टिकोण अपनाएँ कि राज्य यथार्थतः क्या प्रदान कर सकता है। यही एक सामर्थ्यकारी राज्य के विचार की ओर ले जाता है, अर्थात्, एक ऐसी सरकार जो नागरिकों को उनकी आवश्यकता की हर चीज़ की प्रत्यक्षतः पूर्ति करने का प्रयास नहीं करती। बल्कि, (1) वह बाज़ार के लिए एक सामर्थ्यकारी लोकाचार का सृजन करती है ताकि व्यष्टिक उद्यम फल-फूल सके, और नागरिक, अधिकांश भाग के लिए, एक-दूसरे की आवश्यकताओं के लिए प्रावधान कर सकें; और (2) वह ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आती है जो स्वयं अपनी बेहतरी नहीं कर पाते, क्योंकि कैसी भी व्यवस्था क्यों न हो, कुछ लोग हमेशा ऐसे होते हैं जिन्हें सहारे और मदद की आवश्यकता होती है। अतः हमें एक ऐसी सरकार की ज़रूरत है जो बाज़ार के मामले में प्रभावी, प्रोत्साहन-अनुकूल नियम स्थापित करे और न्यूनतम हस्तक्षेप करती हुई हाशिए पर बनी रहे, और साथ ही साथ, निर्धनों को शिक्षा और स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाएँ तथा पर्याप्त पोषण और आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए उनकी प्रत्यक्ष सहायता करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाए। प्रश्न: लेखांश के अनुसार, निम्नलिखित में से किस एक पर सकेंद्रित कर के समावेशी संवृद्धि की कार्यनीति कार्यरूप में परिणत की जा सकती है?

  1. देश के प्रत्येक नागरिक की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति कर

  2. विनिर्माण क्षेत्र पर विनियमनों को बढ़ा कर

  3. विनिर्मित वस्तुओं के वितरण को नियंत्रित कर

  4. समाज के वंचित वर्गों को बुनियादी सेवाएँ प्रदान कर

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) समाज के वंचित वर्गों को बुनियादी सेवाएँ प्रदान कर

व्याख्या

दिया गया / अवधारणा: लेखांश के अनुसार समावेशी संवृद्धि प्राप्त करने के लिए राज्य का मुख्य ध्यान किस पर होना चाहिए, यह पहचानें। गलत विकल्पों का निरसन: सभी आवश्यकताओं की पूर्ति या नियंत्रण से बोझिल नौकरशाही और भ्रष्टाचार बढ़ता है ⇒ विकल्प (a), (b) और (c) लेखांश के विपरीत हैं। सही विकल्प की पुष्टि: अंतिम वाक्य के अनुसार सरकार को निर्धनों को शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। परिणाम: समाज के वंचित वर्गों को बुनियादी सेवाएँ प्रदान करना ही सही कार्यनीति है। सही उत्तर: (d) समाज के वंचित वर्गों को बुनियादी सेवाएँ प्रदान कर

उत्तर समझाने वाला चित्र