UPSC PYQPrelims 2012

Civil Services Examination · प्रश्न 1

निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके उपरांत दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 1 शिक्षा का, निस्संदेह, एक महत्त्वपूर्ण कार्यपरक, नैमित्तिक तथा उपयोगितावादी आयाम होता है। यह तब उद्घाटित होता है जब कोई इस तरह के प्रश्न पूछे, जैसे कि 'शिक्षा का प्रयोजन क्या है ?' । बहुधा इसके उत्तर होते हैं, 'रोज़गार/ऊर्ध्वगामी गतिशीलता के लिए अर्हताएँ अर्जित करना', 'और व्यापक/उच्चतर (आय के संदर्भ में) अवसर प्राप्त करना', 'राष्ट्रीय विकास हेतु विविध क्षेत्रों में प्रशिक्षित जन-शक्ति की आवश्यकताओं की पूर्ति करना'। परंतु अपने गहनतम अर्थ में शिक्षा नैमित्तिक नहीं है। कहने का आशय यह है, कि इसका स्वयंमात्र से परे औचित्य नहीं बताया जा सकता, क्योंकि यह औपचारिक कौशलों या कतिपय निश्चित वांछित मनोवैज्ञानिक – सामाजिक गुणों के अर्जन की ओर ले जाती है। यह स्वयं में ही समादरणीय है। इस तरह शिक्षा कोई वस्तु नहीं है जिसे अर्जित कर, या जिससे स्वयं को सम्पन्न कर, तत्पश्चात् उसका इस्तेमाल किया जाए, बल्कि यह व्यक्तियों तथा समाज के लिए अपरिमित महत्त्व रखने वाली प्रक्रिया है, यद्यपि इसमें अपार उपयोग-मूल्य हो सकता है और होता है। अतएव शिक्षा विस्तारण एवं रूपांतरण की प्रक्रिया है, विद्यार्थियों को इंजीनियरों या डॉक्टरों में बदलने के अर्थ में नहीं, बल्कि मन को विस्तारण एवं परिवर्तन — सृजन, पोषण एवं आत्म-विवेचनात्मक बोध का विकास तथा विचार की स्वतंत्रता प्रदान करने के अर्थ में। यह नैतिक – बौद्धिक विकास की आंतरिक प्रक्रिया है। आप शिक्षा के 'नैमित्तिक' दृष्टिकोण से क्या समझते हैं?

  1. शिक्षा अपने प्रयोजनों में कार्यपरक व उपयोगितावादी है।

  2. शिक्षा का उद्देश्य मानवीय आवश्यकताओं की पूर्ति है।

  3. शिक्षा का प्रयोजन मानव बुद्धि को प्रशिक्षित करना है।

  4. शिक्षा का उद्देश्य नैतिक विकास की प्राप्ति है।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (A) शिक्षा अपने प्रयोजनों में कार्यपरक व उपयोगितावादी है।

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद की प्रारंभिक पंक्तियों के अनुसार शिक्षा के 'नैमित्तिक' (instrumentalist) आयाम का अर्थ पहचानें। परिच्छेद से प्रमाण: पहला वाक्य स्पष्ट करता है कि शिक्षा का एक महत्त्वपूर्ण कार्यपरक, नैमित्तिक तथा उपयोगितावादी आयाम होता है। विकल्पों का विश्लेषण: यह बाह्य उपयोगिता (रोज़गार व आय) से जुड़ा है ⇒ विकल्प (b), (c) व (d) नैमित्तिक दृष्टिकोण नहीं हैं। परिणाम: नैमित्तिक दृष्टिकोण का अर्थ है कि शिक्षा अपने प्रयोजनों में कार्यपरक व उपयोगितावादी है। सही उत्तर: (a) शिक्षा अपने प्रयोजनों में कार्यपरक व उपयोगितावादी है।

उत्तर समझाने वाला चित्र