Civil Services Examination · प्रश्न 15
निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके उपरांत दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 3 अमेरिका जैसे विकसित देशों के बीते समय की आय के स्तर पर वर्तमान विकासशील अर्थव्यवस्थाएँ प्रति व्यक्ति कहीं कम ऊर्जा की खपत कर रही हैं, जिससे यह संभावना प्रबल होती है कि कार्बन-वृद्धि पर अंकुश रखते हुए भी विकास किया जा सकता है। एक ऐसी जलवायु-अनुकूल विकास रणनीति बनाने की आवश्यकता है जिसमें अनुकूलनशीलता तथा अल्पीकरण समन्वित हों और उससे समुत्थानशक्ति का विकास हो, वैश्विक तपन के गहराते संकट की आशंका में कमी हो और विकास परिणाम में सुधार लाया जा सके। अनुकूलनशीलता तथा अल्पीकरण उपाय अपनाने से विकास को बढ़ावा मिल सकता है, और आर्थिक समृद्धता आने से आय बढ़ सकती है और बेहतर संस्थाओं को प्रोत्साहन दिया जा सकता है। बेहतर निर्मित घरों में रह रही एक स्वस्थ जनसंख्या जिसे सामाजिक सुरक्षा और बैंक ऋण लेने की सुविधा प्राप्त है बदलती जलवायु और उसके प्रभावों से निपटने के लिए बेहतर सज्जित होती है। आज समुत्थानशील संतुलित विकास नीतियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है जो अनुकूलनशीलता को प्रोत्साहित करें क्योंकि प्रारंभ हो चुके जलवायु परिवर्तन अल्प अवधि में ही बढ़ने वाले हैं। आर्थिक समृद्धता का प्रसार सदा से परिवर्तनशील पारिस्थितिकीय परिस्थितियों के साथ अनुकूलनशीलता से गुथा रहा है। किन्तु वृद्धि ने जैसे-जैसे पर्यावरण को परिवर्तित किया है और पर्यावरणीय परिवर्तन जैसे-जैसे त्वरित हुआ है, वृद्धि और अनुकूलनशीलता को कायम रखने के लिए हमारे पर्यावरण को समझने की बेहतर क्षमता तथा नई अनुकूलनशील प्रौद्योगिकियाँ और आचरण विकसित करने और उन्हें व्यापक रूप से विसरित करने की आवश्यकता है। जैसी कि आर्थिक इतिहासकारों ने व्याख्या की है, मनुष्य जाति की अधिकांश सृजनात्मक अंतःशक्ति परिवर्तनशील दुनिया के प्रति अनुकूलनशील बने रहने की ओर उन्मुख रही है। किंतु यह अनुकूलनशीलता जलवायु परिवर्तन के सभी संघातों का सामना करने में समर्थ नहीं है, विशेषकर जब दीर्घ अवधि में अधिक विस्तृत परिवर्तन सामने आएँगे। देश इस परिवर्तनशील जलवायु से सामंजस्य रखते हुए उतनी तेज़ी से इस क्षति के मार्ग से मुक्त नहीं हो सकते। वृद्धि की कुछ रणनीतियाँ, चाहे वे सरकार या बाज़ार द्वारा संचालित हों, भी इस भेद्यता को बढ़ा सकती हैं, विशेषकर यदि वे प्राकृतिक संसाधनों का अतिशोषण करती हैं। सोवियत विकास योजना के अंतर्गत सिंचित कपास की खेती का विस्तार अल्प जलधारी मध्य एशिया में किया गया जिससे अरल सागर लुप्त प्राय हो गया, और मछुआरों, पशुपालकों और कृषकों की आजीविका संकट में पड़ गई। इसी प्रकार मैंग्रोव, जो तूफानी लहरों के विरुद्ध प्राकृतिक तटीय प्रतिरोधक हैं, का गहन कृषि या आवासीय विकास के लिए प्रयोग में लाना, तटीय बस्तियों की भौतिक भेद्यता को बढ़ाता है, फिर चाहे यह गिनि में या लूइज़िआना में हों। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन इस परिच्छेद का मूल विषय इंगित करता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) अनुकूलनशीलता तथा अल्पीकरण को विकास रणनीतियों में समन्वित होना चाहिए।
मुख्य विचार: तीनों अनुच्छेदों को जोड़ने वाले केंद्रीय विचार की पहचान करें। परिच्छेद से प्रमाण: प्रथम अनुच्छेद का दूसरा वाक्य स्पष्ट कहता है कि 'एक ऐसी जलवायु-अनुकूल विकास रणनीति बनाने की आवश्यकता है जिसमें अनुकूलनशीलता तथा अल्पीकरण समन्वित हों', और शेष परिच्छेद इसी का विस्तार करता है। विकल्पों का विश्लेषण: विकल्प (a) और (d) केवल सहायक बिंदु हैं, जबकि (c) परिच्छेद का मत नहीं है। परिणाम: अनुकूलनशीलता तथा अल्पीकरण को विकास रणनीतियों में समन्वित करना ही मूल विषय है। सही उत्तर: (b) अनुकूलनशीलता तथा अल्पीकरण को विकास रणनीतियों में समन्वित होना चाहिए।
