UPSC PYQPrelims 2012

Civil Services Examination · प्रश्न 29

निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके उपरांत दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 1 नए भौगोलिक क्षेत्रों में कभी-कभी मानव हस्तक्षेप के बिना ही विदेशज जातियों का प्राकृतिक रूप से संक्रमण हो जाता है। तथापि मानव क्रिया-कलापों ने इसे अल्प से बृहद् संक्रमण में परिवर्तित कर दिया है। मानव-जनित यह प्रवेश या तो मनुष्य के अप्रत्याशित आवागमन से, अथवा समझ-बूझ कर अवैधानिक रूप से किसी व्यक्तिगत उद्देश्य की पूर्ति करते हुए अथवा वैधानिक रूप से सर्वसाधारण के आशांकित लाभ हेतु, यथा किसी कीट को नियंत्रण में लाते हुए, नए कृषि उत्पादों को उत्पन्न करते हुए या मनोरंजन के नवीन साधन उपलब्ध कराते हुए हो सकते हैं। बहुत सी प्रवेशज जातियाँ बिना अधिक प्रत्यक्ष प्रभाव के समुदाय में समाहित हो जाती हैं। किन्तु उनमें से कुछ जातियाँ, देशज जातियों और प्राकृतिक समुदायों में नाटकीय परिवर्तन के लिए उत्तरदायी होती हैं। उदाहरणार्थ, प्रशांत महासागर में बसे गुआम द्वीप में भूरे वृक्ष सर्प बोइगा इररेगुलेरिस के अप्रत्याशित प्रवेश और उसके द्वारा नीड़ परभक्षण करने से 10 देशज वन पक्षी जातियाँ विलोपन के कगार पर पहुँच गई हैं। संसार में विद्यमान विशाल जैवविविधता का एक प्रमुख कारण है विशेषक्षेत्री केन्द्रों की उपस्थिति जिससे संसार के विभिन्न भागों में एक जैसे आवासों में भी अलग-अलग समूहों की जातियाँ विकसित हुई हैं। यदि प्रत्येक जाति संसार के हर हिस्से में प्राकृतिक रूप से प्रवेश कर पाती, तो हम यह अपेक्षा कर सकते थे कि कुछ चंद सफल जातियाँ ही प्रत्येक जीवोम में प्रबल बन जातीं। यह समजातीयकरण जिस पैमाने पर प्राकृतिक रूप से हो सकता है, उस पर उन प्रकीर्णन के भौतिक अवरोधों के कारण अधिकांश जातियों की सीमित प्रकीर्णन शक्ति द्वारा रोक लगी हुई है। मानव द्वारा प्रदत्त आवागमन के अवसरों से ये प्राकृतिक अवरोध, अनवरत वृद्धि-उन्मुख विदेशज जातियों द्वारा भंग किए जा रहे हैं। इन प्रवेशणों के प्रभावस्वरूप विशाल वैविध्यपूर्ण स्थानीय सामुदायिक संयोजन, कहीं अधिक समजातीय संयोजनों में परिवर्तित हो गए हैं। यह निष्कर्ष निकालना तथापि त्रुटिपूर्ण होगा कि किसी क्षेत्र में जातियों का प्रवेशण वहाँ की जातीय समृद्धता को अपरिहार्य रूप से क्षीण कर देता है। उदाहरणार्थ, यूरोपीय महाद्वीप में पौधों, अकशेरुकियों तथा कशेरुकियों की अनेक जातियाँ पाई जाती हैं जो ब्रिटिश द्वीपसमूह में नदारद हैं (क्योंकि उनमें से बहुत सी जातियाँ अंतिम हिमयुग के पश्चात् अब तक अपने को पुनर्निवेशन करने में विफल रही हैं)। उनके प्रवेशण से ब्रिटिश द्वीपसमूह में जैवविविधता का संवर्धन हो सकता है। उपर्युक्त अर्थपूर्ण क्षतिकारक प्रभाव, तभी उपजता है जब आक्रामक जातियाँ उन देशज जीवजात के सम्मुख नई चुनौतियाँ प्रस्तुत करती हैं जिनसे जूझने की क्षमता उनमें नहीं होती। मानव नए भौगोलिक क्षेत्रों में विदेशज जातियों का क्यों प्रवेशण करता है? 1. स्थानीय जातियों के साथ विदेशज जातियों के प्रजनन के लिए। 2. कृषि उत्पादकता में वृद्धि लाने के लिए। 3. सौंदर्यीकरण और भूदृश्यन के लिए। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1

  2. केवल 2 और 3

  3. केवल 1 और 3

  4. 1, 2 और 3

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) 1, 2 और 3

व्याख्या

मुख्य विचार: अनुच्छेद 1 में मानव द्वारा जानबूझकर विदेशज जातियों के प्रवेशण के उद्देश्य देखें। कथन 2 व 3 की जाँच: अनुच्छेद 1 में 'कीट नियंत्रण, नए कृषि उत्पादों को उत्पन्न करना' (कथन 2) तथा 'व्यक्तिगत उद्देश्य' व 'मनोरंजन के नवीन साधन' जैसे सौंदर्यीकरण/भूदृश्यन (कथन 3) का उल्लेख है। कथन 1 व आधिकारिक उत्तर-कुंजी टिप्पणी: यद्यपि स्थानीय जातियों के साथ प्रजनन (कथन 1) का परिच्छेद में शब्दशः उल्लेख नहीं है (जिससे शाब्दिक रूप से विकल्प (b) भी तर्कसंगत लगता है), तथापि आधिकारिक UPSC उत्तर-कुंजी इसे 'नए कृषि उत्पादों' का भाग मानते हुए 1, 2 और 3 तीनों को सही मानती है। परिणाम: आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार 1, 2 और 3 सही हैं। सही उत्तर: (d) 1, 2 और 3

उत्तर समझाने वाला चित्र