Civil Services Examination · प्रश्न 52
निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके उपरांत दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 1 निर्धनों को, ख़ासकर बाज़ार अर्थव्यवस्थाओं में, उस क्षमता की आवश्यकता होती है जिसे समूहन, उनके सामाजिक-आर्थिक कल्याण और अभिव्यक्ति के संवर्धन के लिए तथा मुक्त बाज़ार व्यक्तिवाद के विरुद्ध एक संरक्षण के रूप में, अपने लिए अधिक आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अवसर सृजित करने के लिए प्रदान करते हैं। यह तर्क प्रस्तुत किया गया है कि कृषि का समूह उपागम, विशेषतः ऊर्ध्वगामी कृषि-उत्पाद समूहनों के रूप में, कृषि उत्पादकता-वृद्धि के साथ-साथ निर्धनता-उन्मूलन तथा निर्धनों के सशक्तीकरण के महत्त्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। तथापि, इस सम्भावना को साकार करने हेतु, आवश्यक होगा कि समूह की प्रकृति स्वैच्छिक, आकार छोटा, निर्णयन में सहभागिता तथा कार्य-आबंटन और लाभ-संवितरण में साम्यमूलकता हो। विविध संदर्भों में, जैसे संक्रमण अर्थव्यवस्थाओं में, ऐसे समूहनों के अनेक उल्लेखनीय उदाहरण हैं। ये सभी, निश्चित परिस्थितियों में, सफल सहभागिता की सम्भावनाओं के साक्ष्य वहन करते हैं। और यद्यपि संक्रमण अर्थव्यवस्थाओं में परिवार-सहकारिताओं का लिंग-प्रभाव अनिश्चित है, किन्तु महिला-मात्र आधारित समूह कृषि के भारतीय उदाहरण महिलाओं को लाभान्वित करने की पर्याप्त सम्भावनाओं को बताते हैं। "लिंग-प्रभाव" से लेखक का क्या तात्पर्य है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) समूह कृषि से लाभान्वित होती महिलाएँ।
मुख्य विचार: परिच्छेद के अंतिम वाक्य में प्रयुक्त 'लिंग-प्रभाव' (gender impact) के संदर्भ को समझें। परिच्छेद से प्रमाण: लेखक संक्रमण अर्थव्यवस्थाओं की परिवार-सहकारिताओं के अनिश्चित 'लिंग-प्रभाव' की तुलना भारत के महिला-आधारित समूह कृषि उदाहरणों से करता है, जो 'महिलाओं को लाभान्वित करने की पर्याप्त सम्भावनाओं को बताते हैं'। विकल्प a, b, d का निरसन: अतः 'लिंग-प्रभाव' का आशय समूह कृषि से महिलाओं के लाभान्वित होने से है। परिणाम: विकल्प (c) सही है। सही उत्तर: (c) समूह कृषि से लाभान्वित होती महिलाएँ।
