UPSC PYQPrelims 2013

Civil Services Examination · प्रश्न 24

निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और आगे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद पिछले कुछ वर्षों में भारत के वित्तीय बाज़ारों ने बृहत्तर गहनता और तरलता प्राप्त की है। 1991 से हुए सतत सुधारों ने विश्व अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था और इसकी वित्तीय व्यवस्था के अंतर्सम्बन्धों और एकीकरण को आगे बढ़ाया है। इसीलिए अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाज़ारों में दुर्बल विश्व आर्थिक प्रत्याशाओं और अनवरत विद्यमान अनिश्चितताओं ने उभरती हुई बाज़ार अर्थव्यवस्थाओं पर स्पष्ट प्रभाव डाला है। सार्वभौम जोखिम से जुड़े सरोकारों ने, विशेषकर यूरो क्षेत्र में, ग्रीस की घोर ऋण समस्या की संक्रामकता से प्रभावित होकर, जो कि अस्थिरता के सामान्य से अधिक ऊँचे स्तर के रूप में भारत और अन्य अर्थव्यवस्थाओं में फैल रही है, पूरे वर्ष के बृहत्तर हिस्से में वित्तीय बाज़ारों को प्रभावित किया है। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाज़ारों की निधीयन बाधाएँ बैंकों और निगमों के लिए विदेशी निधीयन की उपलब्धता और लागत दोनों को प्रभावित कर सकती थीं। चूँकि, भारतीय वित्तीय तंत्र में बैंकों का प्रभुत्व है, बैंकों की तनाव को झेल पाने की क्षमता पूरी वित्तीय स्थिरता के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। हालांकि, भारतीय बैंक, हाल के वर्षों में पूँजी से जोखिम-भारित परिसंपत्तियों के अनुपात में गिरावट और गैर-निष्पादन-पूर्ण परिसंपत्तियों के स्तरों में वृद्धि के बावजूद मज़बूत बन रहे हैं। पूँजी पर्याप्तता स्तर नियामक आवश्यकताओं से ऊपर बने हुए हैं। वित्तीय बाज़ार की आधारिक संरचना बिना किसी बड़ी रुकावट के परिचालित हो रही है। आगे वित्तीय तंत्र का और अधिक विश्वव्यापीकरण, संघटन, विनियंत्रण और विविधीकरण होने पर बैंकिंग कार्य और अधिक जटिल और जोखिमपूर्ण हो सकता है। इस परिप्रेक्ष्य में जोखिम और तरलता के प्रबंधन तथा कुशलता में वृद्धि जैसे मुद्दे और अधिक महत्त्वपूर्ण हो जाते हैं। परिच्छेद के अनुसार, निम्नलिखित में से किसके कारण हाल के वर्षों में वित्तीय बाज़ारों ने भारत सहित अन्य उभरती बाज़ार अर्थव्यवस्थाओं पर अपना प्रतिकूल प्रभाव छोड़ा है ? 1. दुर्बल वैश्विक आर्थिक प्रत्याशाएँ। 2. अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाज़ारों की अनिश्चितताएँ। 3. यूरो क्षेत्रों में सार्वभौम जोखिम के सरोकार। 4. खराब मानसून और फलस्वरूप फसल में हानि। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

  1. केवल 1 और 2

  2. 1, 2 और 3

  3. केवल 2 और 3

  4. 2, 3 और 4

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) 1, 2 और 3

व्याख्या

मुख्य विचार: अनुच्छेद 1 के आधार पर चारों कथनों की जाँच करें। कथन 1, 2 व 3: अनुच्छेद 1 में 'दुर्बल विश्व आर्थिक प्रत्याशाओं', 'अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाज़ारों में अनवरत विद्यमान अनिश्चितताओं' तथा 'यूरो क्षेत्र में सार्वभौम जोखिम से जुड़े सरोकारों' का स्पष्ट उल्लेख है। कथन 4: 'खराब मानसून और फलस्वरूप फसल में हानि' का परिच्छेद में कहीं उल्लेख नहीं है। परिणाम: कथन 1, 2 और 3 सही हैं। सही उत्तर: (b) 1, 2 और 3

उत्तर समझाने वाला चित्र