UPSC PYQPrelims 2013

Civil Services Examination · प्रश्न 26

निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और आगे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद पिछले कुछ वर्षों में भारत के वित्तीय बाज़ारों ने बृहत्तर गहनता और तरलता प्राप्त की है। 1991 से हुए सतत सुधारों ने विश्व अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था और इसकी वित्तीय व्यवस्था के अंतर्सम्बन्धों और एकीकरण को आगे बढ़ाया है। इसीलिए अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाज़ारों में दुर्बल विश्व आर्थिक प्रत्याशाओं और अनवरत विद्यमान अनिश्चितताओं ने उभरती हुई बाज़ार अर्थव्यवस्थाओं पर स्पष्ट प्रभाव डाला है। सार्वभौम जोखिम से जुड़े सरोकारों ने, विशेषकर यूरो क्षेत्र में, ग्रीस की घोर ऋण समस्या की संक्रामकता से प्रभावित होकर, जो कि अस्थिरता के सामान्य से अधिक ऊँचे स्तर के रूप में भारत और अन्य अर्थव्यवस्थाओं में फैल रही है, पूरे वर्ष के बृहत्तर हिस्से में वित्तीय बाज़ारों को प्रभावित किया है। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाज़ारों की निधीयन बाधाएँ बैंकों और निगमों के लिए विदेशी निधीयन की उपलब्धता और लागत दोनों को प्रभावित कर सकती थीं। चूँकि, भारतीय वित्तीय तंत्र में बैंकों का प्रभुत्व है, बैंकों की तनाव को झेल पाने की क्षमता पूरी वित्तीय स्थिरता के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। हालांकि, भारतीय बैंक, हाल के वर्षों में पूँजी से जोखिम-भारित परिसंपत्तियों के अनुपात में गिरावट और गैर-निष्पादन-पूर्ण परिसंपत्तियों के स्तरों में वृद्धि के बावजूद मज़बूत बन रहे हैं। पूँजी पर्याप्तता स्तर नियामक आवश्यकताओं से ऊपर बने हुए हैं। वित्तीय बाज़ार की आधारिक संरचना बिना किसी बड़ी रुकावट के परिचालित हो रही है। आगे वित्तीय तंत्र का और अधिक विश्वव्यापीकरण, संघटन, विनियंत्रण और विविधीकरण होने पर बैंकिंग कार्य और अधिक जटिल और जोखिमपूर्ण हो सकता है। इस परिप्रेक्ष्य में जोखिम और तरलता के प्रबंधन तथा कुशलता में वृद्धि जैसे मुद्दे और अधिक महत्त्वपूर्ण हो जाते हैं। परिच्छेद के अनुसार, भारतीय वित्तीय तंत्र में, पूर्ण वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए बैंकों की तनाव झेलने की क्षमता महत्त्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय वित्तीय तंत्र

  1. भारत सरकार द्वारा नियंत्रित होता है।

  2. बैंकों के साथ कम एकीकृत है।

  3. भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा नियंत्रित होता है।

  4. पर बैंकों का प्रभुत्व है।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) पर बैंकों का प्रभुत्व है।

व्याख्या

मुख्य विचार: अनुच्छेद 2 में वह वाक्य देखें जो बताता है कि बैंकों की तनाव झेलने की क्षमता क्यों महत्त्वपूर्ण है। प्रमाण: अनुच्छेद 2 का दूसरा वाक्य स्पष्ट कहता है: 'चूँकि, भारतीय वित्तीय तंत्र में बैंकों का प्रभुत्व है, बैंकों की तनाव को झेल पाने की क्षमता पूरी वित्तीय स्थिरता के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है।' विकल्प जाँच: भारत सरकार (a) या रिज़र्व बैंक (c) के नियंत्रण अथवा कम एकीकरण (b) का परिच्छेद में उल्लेख नहीं है। परिणाम: भारतीय वित्तीय तंत्र पर बैंकों का प्रभुत्व है। सही उत्तर: (d) पर बैंकों का प्रभुत्व है।

उत्तर समझाने वाला चित्र