Civil Services Examination · प्रश्न 32
निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और आगे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद कच्चा खनिज तेल जमीन से एक तीखी गंध के साथ गाढ़े काले या भूरे तरल के रूप में बाहर आता है। यह अनेक विभिन्न पदार्थों का, जिनके प्रत्येक के अपने विशिष्ट गुण हैं, जटिल मिश्रण है। उन पदार्थों में से अधिकांश विभिन्न अनुपातों में हाइड्रोजन और कार्बन के संयोग हैं। इस प्रकार के हाइड्रोकार्बन दूसरे रूपों, जैसे अलकतरा (राल), डामर तथा प्राकृतिक गैस के रूप में भी पाए जाते हैं। खनिज तेल समुद्र में रहने वाले लघु जीवों के मृतशरीरों तथा पौधों से उद्गमित होता है। लाखों वर्षों के दौरान, समुद्र-तल में मृत जीवों का विशाल ढेर जमा हो जाता है; तथा समुद्री लहरें उन्हें बालू और गाद के आच्छादनों से ढक देती हैं। कड़ा होने के साथ यह खनिज अवसादी शैलों में बदल जाता है और प्रभावी रूप से ऑक्सीजन को बाहर रोक देता है, जिससे तल में इकट्ठा समुद्री जमावों का पूर्ण अपघटन निरुद्ध हो जाता है। अवसादी शैलों की परतें और मोटी तथा भारी हो जाती हैं। उनका दाब ऊष्मा उत्पन्न करता है, जो लघु मृतशरीरों को कच्चे तेल में परिवर्तित कर देता है, एक ऐसी प्रक्रिया के अंतर्गत जो आज भी जारी है। समुद्र तल के खनिज तेल जमाव पूर्णतया अपघटित नहीं हो पाते हैं क्योंकि वे
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) शैल बन जाते हैं और ऑक्सीजन को उनमें प्रवेश करने से रोक देते हैं।
मुख्य विचार: परिच्छेद में वह वाक्य देखें जो बताता है कि समुद्री जमावों का पूर्ण अपघटन क्यों रुक जाता है। प्रमाण: परिच्छेद में स्पष्ट लिखा है: 'कड़ा होने के साथ यह खनिज अवसादी शैलों में बदल जाता है और प्रभावी रूप से ऑक्सीजन को बाहर रोक देता है, जिससे तल में इकट्ठा समुद्री जमावों का पूर्ण अपघटन निरुद्ध हो जाता है।' परिणाम: वे शैल बन जाते हैं और ऑक्सीजन को उनमें प्रवेश करने से रोक देते हैं। सही उत्तर: (b) शैल बन जाते हैं और ऑक्सीजन को उनमें प्रवेश करने से रोक देते हैं।
