UPSC PYQPrelims 2013

Civil Services Examination · प्रश्न 33

निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और आगे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद कच्चा खनिज तेल जमीन से एक तीखी गंध के साथ गाढ़े काले या भूरे तरल के रूप में बाहर आता है। यह अनेक विभिन्न पदार्थों का, जिनके प्रत्येक के अपने विशिष्ट गुण हैं, जटिल मिश्रण है। उन पदार्थों में से अधिकांश विभिन्न अनुपातों में हाइड्रोजन और कार्बन के संयोग हैं। इस प्रकार के हाइड्रोकार्बन दूसरे रूपों, जैसे अलकतरा (राल), डामर तथा प्राकृतिक गैस के रूप में भी पाए जाते हैं। खनिज तेल समुद्र में रहने वाले लघु जीवों के मृतशरीरों तथा पौधों से उद्गमित होता है। लाखों वर्षों के दौरान, समुद्र-तल में मृत जीवों का विशाल ढेर जमा हो जाता है; तथा समुद्री लहरें उन्हें बालू और गाद के आच्छादनों से ढक देती हैं। कड़ा होने के साथ यह खनिज अवसादी शैलों में बदल जाता है और प्रभावी रूप से ऑक्सीजन को बाहर रोक देता है, जिससे तल में इकट्ठा समुद्री जमावों का पूर्ण अपघटन निरुद्ध हो जाता है। अवसादी शैलों की परतें और मोटी तथा भारी हो जाती हैं। उनका दाब ऊष्मा उत्पन्न करता है, जो लघु मृतशरीरों को कच्चे तेल में परिवर्तित कर देता है, एक ऐसी प्रक्रिया के अंतर्गत जो आज भी जारी है। अवसादी शैल तेल जमावों के निर्माण का कारण बनते हैं क्योंकि

  1. इसके नीचे कोई लवणीय दशाएँ नहीं होतीं।

  2. ये अपने नीचे जमा मृत जैव पदार्थों में कुछ घुली हुई ऑक्सीजन जाने देते हैं।

  3. उपरिशायी अवसादी परतों का भार ऊष्मा उत्पादित करता है।

  4. इनमें ऐसे पदार्थ होते हैं जो मृत जीवों को तेल में परिवर्तित करने हेतु आवश्यक रासायनिक प्रतिक्रियाओं का उत्प्रेरण करते हैं।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) उपरिशायी अवसादी परतों का भार ऊष्मा उत्पादित करता है।

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद के अंतिम दो वाक्यों में देखें कि अवसादी शैल मृतशरीरों को कच्चे तेल में कैसे बदलते हैं। प्रमाण: परिच्छेद कहता है: 'अवसादी शैलों की परतें और मोटी तथा भारी हो जाती हैं। उनका दाब ऊष्मा उत्पन्न करता है, जो लघु मृतशरीरों को कच्चे तेल में परिवर्तित कर देता है।' परिणाम: उपरिशायी अवसादी परतों का भार (दाब) ऊष्मा उत्पादित करता है। सही उत्तर: (c) उपरिशायी अवसादी परतों का भार ऊष्मा उत्पादित करता है।

उत्तर समझाने वाला चित्र