Civil Services Examination · प्रश्न 4
निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके उपरांत दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 2 निगमित अभिशासन कुछ सिद्धांतों पर आधारित होता है, जैसे कि, समस्त निष्ठा और निष्पक्षता से कारबार का संचालन करना, सभी संव्यवहारों में पारदर्शी होना, सभी आवश्यक प्रकटनों और निर्णयों को करना, देश के सभी कानूनों का अनुपालन करना, पणधारियों के प्रति जवाबदेह और जिम्मेदार होना तथा नैतिक रीति से कारोबार के संचालन की प्रतिबद्धता रखना। निगमित अभिशासन के विषय में जिस दूसरी बात पर विशेष बल दिया गया है, वह है, कम्पनी का प्रबंधन करते समय नियंत्रण करने वालों द्वारा व्यक्तिगत एवम् निगमित निधियों के बीच भेद करने की क्षमता। मूलतः, जो कम्पनी अच्छे निगमित अभिशासन के लिए जानी जाती है, उसके साथ विश्वास का एक स्तर जुड़ा होता है। बोर्ड में स्वतंत्र निदेशकों के एक सक्रिय समूह का होना बाज़ार में विश्वास सुनिश्चित करने में बहुत बड़ा योगदान करता है। निगमित अभिशासन को उस एक मानदण्ड के रूप में जाना जाता है, जिस पर विदेशी संस्थागत निवेशक, यह निर्णय करते समय कि किन कम्पनियों में निवेश किया जाए, अधिकाधिक निर्भर होते जा रहे हैं। इसे उस कम्पनी की शेयर कीमतों पर सकारात्मक प्रभाव रखने वाले के रूप में भी जाना जाता है। निगमित अभिशासन के मोरचे पर स्वच्छ छवि का रखना कम्पनियों के लिए अपेक्षाकृत अधिक उचित लागतों पर पूँजी उद्गम करने को भी सुगमतर बना सकता है। दुर्भाग्यवश, निगमित अभिशासन बहुधा किसी बड़े घोटाले के प्रकटन के बाद ही चर्चा के केंद्र में आता है। परिच्छेद के अनुसार, निम्नलिखित में से, अच्छे निगमित अभिशासन का/के प्रमुख लाभ क्या है/हैं ? 1. अच्छा निगमित अभिशासन कम्पनी की शेयर कीमत में वृद्धि कर देता है। 2. अच्छा निगमित अभिशासन युक्त कम्पनी हमेशा अपने व्यवसाय आवर्त में तेज़ी से वृद्धि करती है। 3. अच्छा निगमित अभिशासन, विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा कम्पनी खरीदने में निर्णय लेने हेतु, प्रमुख मानदण्ड होता है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) केवल 1
मुख्य विचार: अनुच्छेद 2 के आधार पर प्रत्येक लाभ की सत्यता जाँचें। कथन 1: परिच्छेद के अनुसार यह 'कम्पनी की शेयर कीमतों पर सकारात्मक प्रभाव रखने वाले के रूप में भी जाना जाता है' ⇒ कथन 1 सही है। कथन 2: व्यवसाय आवर्त (टर्नओवर) में हमेशा तेज़ी से वृद्धि का परिच्छेद में कोई उल्लेख नहीं है ⇒ कथन 2 गलत है। कथन 3: परिच्छेद इसे निवेश के निर्णय हेतु 'उस एक मानदण्ड (one of the criteria)' कहता है, कम्पनी खरीदने हेतु 'प्रमुख मानदण्ड (main criterion)' नहीं ⇒ कथन 3 गलत है। परिणाम: केवल कथन 1 सही है। सही उत्तर: (a) केवल 1
