Civil Services Examination · प्रश्न 5
निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके उपरांत दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 3 कुपोषण छह माह से दो साल की आयु के बीच होना सर्वाधिक आम है। बड़े बच्चे की तुलना में छोटे बच्चे की भोजन की आवश्यकता कम होने के बावजूद ऐसा होता है। बहुधा कुपोषण का कारण गरीबी मानी जाती है, परन्तु यह पाया गया है कि ऐसे परिवारों में भी जहाँ वयस्क पर्याप्त मात्रा में भोजन ग्रहण करते हैं, पाँच वर्ष से कम आयु के 50 प्रतिशत से अधिक बच्चे पर्याप्त आहार नहीं लेते। किसी और द्वारा खाना खिलाने हेतु बच्चे की निर्भरता कुपोषण के लिए प्राथमिक रूप से उत्तरदायी है। बहुधा माँ कामकाजी होती है और छोटे बच्चे को खाना खिलाने की जिम्मेदारी उसके बड़े भाई-बहन पर छोड़ दी जाती है। इसलिए, बच्चे की खाद्य आवश्यकताओं के, और उन्हें कैसे पूरा किया जाए, इसके सम्बन्ध में जागरूकता को बढ़ाना अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। परिच्छेद के अनुसार, बच्चों में कुपोषण कैसे घटाया जा सकता है ?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) यदि छोटे बच्चों की खाद्य आवश्यकताएँ ज्ञात हों।
मुख्य विचार: बच्चों में कुपोषण कम करने के लिए परिच्छेद के अंतिम निष्कर्ष को देखें। प्रमाण: अंतिम वाक्य स्पष्ट कहता है: 'इसलिए, बच्चे की खाद्य आवश्यकताओं के, और उन्हें कैसे पूरा किया जाए, इसके सम्बन्ध में जागरूकता को बढ़ाना अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।' विकल्प जाँच: विकल्प (a), (b) और (d) परिच्छेद में उपाय के रूप में नहीं दिए गए हैं। परिणाम: यदि छोटे बच्चों की खाद्य आवश्यकताएँ ज्ञात हों, तो कुपोषण घटाया जा सकता है। सही उत्तर: (c) यदि छोटे बच्चों की खाद्य आवश्यकताएँ ज्ञात हों।
