UPSC PYQPrelims 2013

Civil Services Examination · प्रश्न 42

निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके उपरांत दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 2 विश्व के दुखों को केवल भौतिक सहायता द्वारा मिटाया नहीं जा सकता। जब तक कि मनुष्य का स्वभाव न बदले, उसकी भौतिक आवश्यकताएँ सदैव बढ़ती रहेंगी, और दुखों को सदा अनुभव किया जाता रहेगा, और भौतिक सहायता की कोई भी मात्रा उन्हें पूर्णतः दूर नहीं कर सकेगी। समस्या का एकमात्र समाधान यह है कि मानव जाति को विशुद्ध बनाया जाए। अज्ञानता बुराई की जननी है, और उन सभी दुखों की भी, जिन्हें हम देखते हैं। मनुष्य को प्रकाश मिले, वे विशुद्ध और आत्मिक रूप से सशक्त एवं शिक्षित हों; केवल तभी दुनिया से दुख कम होंगे। हम देश के प्रत्येक घर को धर्मार्थ-शरणस्थल में बदल सकते हैं, हम धरती को अस्पतालों से भर सकते हैं, परन्तु जब तक मनुष्य का चरित्र परिवर्तित न होगा मानवीय दुख अनवरत बने रहेंगे। परिच्छेद के अनुसार, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा, मनुष्य के दुखों के कारण के रूप में सर्वाधिक संभावित सत्य है ?

  1. समाज में व्याप्त बुरी आर्थिक और सामाजिक दशाएँ।

  2. मनुष्य का अपना चरित्र परिवर्तित करने से इंकार।

  3. उसके समाज से भौतिक और सांसारिक सहायता की अनुपस्थिति।

  4. परिवर्तनशील सामाजिक संरचना के कारण अनवरत बढ़ती हुई भौतिक आवश्यकताएँ।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) मनुष्य का अपना चरित्र परिवर्तित करने से इंकार।

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद के अनुसार मानवीय दुखों के बने रहने का मूल कारण पहचानें। प्रमाण: परिच्छेद स्पष्ट कहता है: 'जब तक कि मनुष्य का स्वभाव न बदले...' और अंत में निष्कर्ष देता है: 'जब तक मनुष्य का चरित्र परिवर्तित न होगा मानवीय दुख अनवरत बने रहेंगे।' विकल्प जाँच: विकल्प (a), (c) और (d) बाह्य आर्थिक/भौतिक कारणों की बात करते हैं, जिन्हें लेखक मूल कारण नहीं मानता। परिणाम: मनुष्य का अपना चरित्र परिवर्तित करने से इंकार ही सर्वाधिक संभावित सत्य है। सही उत्तर: (b) मनुष्य का अपना चरित्र परिवर्तित करने से इंकार।

उत्तर समझाने वाला चित्र